- आइएएस ट्रेनिंग सेंटर मसूरी की फेयरवेल पार्टी में गाना सुन टीना डाबी के थिरके थे कदम
पटना। बिहार के जहानाबाद के डीएम रिची पांडे की स्वर लहरियां काफी कर्णप्रिय हैं। रिची के द्वारा गाया गया दो गीत खूब वायरल हो रहा है। आइएएस द्वारा गाया गीत लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें:झारखंड: अनूप के खिलाफ अरगोड़ा पुलिस स्टेशन में कंपलेन, फुरकान का आरोप बात नहीं बनी तो MLA को फंसाया
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगी थार
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय चतुर्वेदी जीते; प्रशांत सिंह BCI सदस्य
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
पहला वीडियो पटना में डीडीसी रहते सरकारी आफिस का है तो दूसरा आइएएस ट्रेनिंग सेंटर मसूरी का। मसूरी वाले वीडियो में रिची के साथ आइएएस टीना डाबी भी हैं। टीना अभी राजस्थान के जैसेलमेर जिले की डीएम हैं।
डीएम के गाने को यूजर कर रहे पसंद
रिची पांडेय के गाने का दो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। इस गाने को यूजर काफी पसंद कर रहे हैं। पहला वीडियो पटना के डीडीसी रहते सरकारी आफिस में गाना गाने का है। लोगों से भरे ऑफिस में रिची गा रहे हैं...हर पल यहां जी भर जियो...। दूसरा वीडियो उनके आइएएस ट्रेनिंग सेंटर मसूरी की फेयरवेल पार्टी का है, जिसमें वे गा रहे हैं.. संभालो मुझको ओ मेरे यारों संभलना मुश्किल हो गया...। रिची के गाने के दौरान आइएएस टीना टाबी भी माइक लेकर उनके बगल में खड़ी हैं। गाना सुनकर टीना के भी कदम थिरक रहे हैं। फिर टीना गाती हैं..सोचो ना क्या हुआ बोलो बोलो ना...।
मंझे हुए सिंगर हैं डीएम
जहानाबाद डीएम न सिर्फ एक अच्छे प्रशासक ही नहीं बल्कि मंझे हुए गायक भी हैं। पड़ोसी जिले अरवल के एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी भी एक अच्छे कवि हैं। वहीं जहानाबाद के डीएम बेहतरीन सिंगर। रिची पांडेय 2016 बैच के आइएएस अफसर हैं। जहानाबाद में 11 मई 2022 को डीएम के रूप में योगदान दिए हैं। इससे पहले रिची पटना में डीडीसी के पद पर कार्यरत थे।