Advertisement

पटना। बिहार के भागलपुर जिले के सबौर निवासी इंतसार आलम से सुर्खियों में हैं। इंतजार के घर की छत पर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी लोगों ध्यान अपनी ओर खींच रही है। यह सचमुच की स्कॉर्पियो नहीं है बल्कि स्कॉर्पियो की डिजाइन में बनी पानी की टंकी है।

ADVERTISEMENT

सबौर में इंतसार आलम के छत पर बनी स्कॉर्पियो की तरह पानी की टंकी को दूर से देखकर कोई भी यह नहीं समझ पाता कि यह टंकी है।  लोगों को यह पहली नजर में खड़ी स्कॉर्पियो ही नजर में आती है। इंतसार के के इस प्रयास को आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर बधाई दी है। 

इंतसार आलम ने स्कॉर्पियो गाड़ी ही खरीदी थी। लगाव के चलते उन्होंने घर के ऊपर रखी टंकी को स्कॉर्पियो के डिजाइन में बनवाया है। इंतसार ने स्कॉर्पियो के डिजाइन वाली टंकी से उन्होंने अपने घर के चारों फ्लोर्स में पानी का कनेक्शन भी दिया है। यह उसके गेट के पास से जा रही लाइनों से पहुंचता है। इंतसार को इसका आइडिया अपनी पत्नी ने दिया है। इंतसार कहते  हैं कि एक बार वह घुमने आगरा गये थे। वहां एक घर में इसी तरह का छोटा सा डिजाइन बनाया गया था। इसके बाद आगरा से मिस्त्री को बुलवाकर इंतसार ने अपने घर में कार का डिजाइन बनवाया। इंतसार को इस स्कॉर्पियो रूपी टंकी को बनवाने में ढाई लाख का खर्च आया है।  
आनंद महिंद्रा भी इंतसार के उक्त प्रयास से काफी प्रभावित हुए हैं। महिंद्रा ने इंतसार के घर की फोटो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने  लिखा अब से हमारे किसी भी प्रोडक्ट की ब्रैंड यात्रा तब तक पूरी नहीं होगी जब तक कोई एक कस्टमर उस प्रोडक्ट के डिजाइन की टंकी नहीं बनवा लेता है।  उन्होंने अपने एक और ट्वीट में इंतसार को सलाम भेजा और स्कॉर्पियो कार के डिजाइन को छत पर लगा देने के इस अनूठे प्रयास की भी प्रशंसा की।