मुजफ्फरपुर (Threesocieties.com Desk): बिहार के मुजफ्फरपुर से भाजपा विधायक रंजन कुमार को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर विधायक की तस्वीर लगाकर कथित तौर पर चरित्र हनन करने और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के मामले में मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में कन्हौली निवासी मुकुंद कुमार को आरोपित बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: 70 की उम्र में 20 साल की युवती से चौथा निकाह, गाजियाबाद में सपा नेता पर बवाल; दूसरी पत्नी पहुंची पुलिस
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
मिठनपुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े खातों की भी पड़ताल कर रही है।
विधायक बोले- लगातार की जा रही थी भ्रामक पोस्टिंग
नगर विधायक रंजन कुमार ने प्राथमिकी में कहा है कि विधानसभा क्षेत्र 94 को लेकर आरोपित लगातार सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करता रहा है। शुक्रवार रात भी उसकी ओर से विधायक की तस्वीर लगाकर कथित तौर पर चरित्र हनन करने का प्रयास किया गया। विधायक ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों द्वारा कई बार समझाने के बावजूद आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लगातार माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी।
पूछताछ करने पहुंचे तो हुआ हंगामा
एफआईआर के अनुसार शनिवार को विधायक अपनी टीम और मोहल्ले के कुछ सम्मानित लोगों के साथ आरोपित के घर पूछताछ करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मुकुंद कुमार और उसके समर्थकों ने विधायक के साथ गए लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपित ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि वह “जेल जाने से नहीं डरता” और पहले भी AK-47 हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है।
'AK-47 से सबको भून दूंगा' कहने का आरोप
विधायक की शिकायत के मुताबिक आरोपित ने धमकी देते हुए कहा कि वह AK-47 से “सबको भून देगा।” इस बयान के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने इसकी प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक और साइबर डीएसपी को भी सौंपी है।
सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच शुरू
पुलिस अब आरोपित के सोशल मीडिया अकाउंट्स की तकनीकी जांच कर रही है। साइबर सेल की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि आपत्तिजनक पोस्ट किस उद्देश्य से किए गए और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।