सीतामढ़ी। बिहार में सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी पुलिस स्टेशन एरिया के रसलपुर पंचायत स्थित मालपट्टी मालपट्टी गांव में क्रिमिनलों ने किसान सुनील कुमार उर्फ मुन्ना सिंह के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। आर्म्स के बल पर लूटपाट के दौरान क्रिमिनलों ने लोगों के साथ मारपीट भी की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात दो बजे तीन क्रिमिनल आर्म्स के बल पर घर में घुस गये। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी सुनील कुमार उर्फ मुन्ना के अनुसार घर में तीन अपराधी घुसे थे, जबकि कुछ बाहर खड़े थे। क्रिमिनलों द्वारा एक राउंड फायरिंग करने की भी बात कही जा रही है। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है।
यह भी पढ़े:Bihar: शकील अहमद खां बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, अजीत शर्मा की हटाये गये
और भी पढ़ें
- चतरा सांसद कालीचरण सिंह अस्वस्थ, हाल जानने पहुंचे धनबाद MP ढुल्लू महतो
- वासेपुर में फ्री हेल्थ कैंप, 48 लोगों में मिला मोतियाबिंद; मुफ्त होगा ऑपरेशन
- धनबाद में RSS का शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर भोज में शामिल हुए विधायक राज सिन्हा
- झरिया में ‘डांडिया फिएस्टा’ की धूम, महिलाओं ने डांडिया-धुनुची से बांधा समां
10 जोड़ी कान की बाली सहित 10 लाख के सामान लूटे गृहस्वामी ने बताया कि क्रिमिनल घर में रखे 30 हजार नकद, 10 जोड़ी कान की बाली, 50 पीस नाक की बाली और चांदी का सिक्का समेत अन्य ज्वेलरी लूट कर ले गये। लूट के सामान की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुपरी डीएसपी विनोद कुमार,थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की तहकीकात की।