पटना। बीजेपी के विस्फी एमएलए हरिभूषण ठाकुर बचौल को जान से मारने धमकी दी गई है। एमएलए के मोबाइल पर विदेश के नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। उन्होंने सचिवालय पुलिस स्टेशन में लिखित कंपलेन दिया है। सचिवालय थानेदार चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि एमएलए ने आवेदन दिया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
बिहार: तेजस्वी -राजश्री को आशीर्वाद देने अपने बड़े मामा प्रभुनाथ और मामी संग राबड़ी आवास पहुंचे तेज प्रताप
खुले में नमाज के विरोध में दिये गये बयान के बाद एमएलए को यह धमकी दी गई है। बीजेपी एमएलए ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि उन्हें +14242545679 से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने धमकाया औरा कहा कि नमाज पर बकवास करना बंद कर दीजिए। अगर खास वर्ग पर बोलना बंद नहीं किया तो उनकी बोलती बंद कर दी जायेगी। एमएलए ने कॉल करने वाले को चेतावनी दी। इसके बाद फोन कट गया। एमएलएने कहा है कि डीजीपी से भी इसको लेकर मिलेंगे। बचौल ने कहा है कि वे धमकी से डरने वाले नहीं हैं।
भारत को अफगानिस्तान बनाना चाहते हैं ये लोग
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
एमएलए ने वीडियो में कहा है कि वे राष्ट्र्र्रवादियों से अपील करते हैं कि समय आ गया है। जग जाएं नहीं तो आने वाली संततियां माफ नहीं करेगी। जिस तरह आइएसआइ की मानसिकता वाले लोग भारत को भी पाकिस्तान-अफगानिस्तान बनाना चाहते हैं, वे हमलोग के लिए चुनौती हैं। हमलोग डटकर इसका मुकाबला करेंगे। एमएलए ने कहा हैहै कि उनके क्षेत्र में जिहादियों ने दीनानाथ यादव की दुकान लूट ली है। लेकिन इन सबसे वे डिगने वाले नहीं हैं। उल्लेखनीय है हरिभूषण ठाकुर बचौल ने पिछले दिनों कहा था कि हरियाणा की तरह बिहार में भी खुले में नमाज पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने हरियाणा के सीएम की सराहना भी की थी।