Advertisement

मुंबई। शाहरुख खान ने लगभग साढ़े चार महीनों बाद ट्विटर पर वापसी करते हुए लव हॉस्टल का ट्रेलर शेयर किया। लव हॉस्टल का निर्माण शाह रुख की कम्पनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और दृश्यम फिल्म्स ने किया है। लव हॉस्टल 25 फरवरी को जी5 पर रिलीज की जायेगी। 

ADVERTISEMENT

अजय देवगन की डेब्यू वेब सीरीज 'रूद्र' चार मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज, देखें नया ट्रेलर

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

लव हॉस्टल हिंदी हार्टलैंड में स्थापित एक लव स्टोरी है, जिसमें विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा के किरदारों का प्यार सामाजिक रस्मों-रिवाज के खिलाफ बगावत करता नजर आता है। शंकर रमन लिखित-निर्देशित फिल्म में विक्रांत और सान्या प्रेमी जोड़े के रोल में हैं, जो अपने प्यार को बचाने के लिए भाग रहे हैं। बॉबी देओल एक कॉन्ट्रेक्ट किलर के रोल में हैं, जो इन दोनों के पीछे पड़ा है। बॉबी का रोल डागर इस ट्रेलर की हाइलाइट है। यह पहली बार है, जब चॉकलेटी रोल के लिए मशहूर रहे बॉबी इस अंदाज में नजर आ रहे हैं। बॉबी एक्शन तो पहले भी करते हैं, मगर डागर के किरदार में उनका लुक, गेटअप, भाषा और देह भाषा बिल्कुल अलग है। 

बॉबी ने कहा- "डागर एक ऐसा किरदार है, जिसकी अपनी विचारधारा है और जो कोई भी इसके खिलाफ जाता है। उसे उसके गुस्से का सामना करना पड़ता है। वह एक क्रूर कॉन्ट्रेक्ट किलर है। जिस तरह से कैरेक्टर लिखा गया था, वह मुझे पसंद आया, यह मेरे द्वारा पहले निभाये गये किसी भी कैरेक्टर से बिल्कुल अलग है।'' सान्या मल्होत्रा ने लव हॉस्टल को एक शानदार और रोमांचक सफर बताया। वहीं, विक्रांत मैसी ने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है, जो रोमांस के साथ-साथ एक ऐसे कपल के बारे में है, जो बेकाबू ताकतों से भाग रहे हैं।