आसनसोल। बोकारो के पेंकनारायण एरिया में लव जिहाद में एक ट्रक खलासी ने स्कूली नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बोकारो से आसनसोल ले गया।आसनसोल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दोनों पकड़ लिया। आरपीएफ ने नाबालिग को परिजन व आरोपी परवेज अंसारी को बोकारो पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:धनबाद: झारूडीह में बीजेपी लीडर अमित सिंह की संदिग्ध मौत, पेट्रोल पंप मालिक पर आरोप, परिजनों ने की पिटाई
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
नाबालिग स्कूल जाने के समय खलासी डालता था डोरे
बोकारो के पेंक नारायणपुर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार राणा ने कहा कि बच्ची हिंदू नाबालिग है। आरोप परवेज अंसारी मुस्लिम समुदाय का। बच्ची जब पढ़ने के लिए स्कूल जाती थी तो परवेज उसपर डोरे डालता था। ट्रक में खलासी का काम करने वाला परवेज ने बच्ची को प्रेम जाल में फांस लिया। इसके बाद उसे भगा ले गया। परिजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना 27 जुलाई को पुलिस स्टेशन में दी थी। पुलिस बच्ची की बरामदगी के लिए रेड शुरू कर दी। पुलिस सूचना मिली कि बच्ची किसी परवेज अंसारी के साथ आसनसोल में है। पुलिस आसनसोल में बच्ची को आरपीएफ के सहयोग से बरामद कर लिया। आरोपी परवेज को पुलिस अपने साथ बोकारो लाकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है।
आसनसोल स्टेशन पर आरपीएफ के गिरफ्त में आया परवेज
ट्रक खलासी परवेज नाबालिग को प्रेम का झांसा देकर उसे भगा ले गया था। आसनसोल वेस्ट पोस्ट के प्रभारी एसएन बारीक ने बताया कि लड़के व लड़की को देख कर ड्यूटी में तैनात महिला अफसर शुभ्रा दे को संदेह हुआ। उन्होंने एएसआइ के सहयोग से कड़ाई से पूछताछ की। लड़की नकाब पहनी हुई थी। उसका पहचान पत्र देखने के बाद दोनों के अलग- अलग समुदाय के होने के कारण आरपीएफ की आशंका को और बल मिल गया। नाबालिग लड़की से उसके घरवालों का नंबर लिया और उनसे बात की तो पता चला कि उनकी बेटी गायब है। लड़की के गायब होने की कंपलेन भी पेंक नारायणपुर पुलिस स्टेशन में की थी। घर वालों ने आसनसोल आरपीएफ से स्थानीय पुलिस की बात कराई। इसके बाद वहां की पुलिस घर वालों को लेकर आसनसोल पहुंच गई।