नई दिल्ली। आइपीएल के 14वें सीजन के आठवें मुकाबला में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन एमएस धौनी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 106 रन बनाये। चेन्नई की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 15.4 ओवर में 107 रन के टारगेट को हासिल कर लिया। यह इस सेशन में चेन्नई की पहली जीत है।

और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- Bihar: IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी के उत्पीड़न का आरोप, महिला आयोग ने भेजा समन
- चीफ जस्टिस के नाम पर फोन कराने के मामले में IPS आदित्य कुमार को कैट से झटका
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
चेन्नई की पारी
टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए रितुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी। अर्शदीप सिंह ने रितुराज को 5 रन के स्कोर पर दीपक हुड्डा के हाथों कैच करवाया। मोइन अली को 46 रन पर मुरुगन अश्विन ने चलता किया। सुरैश रैना को शमी ने आठ रन पर आउट किया। इसके अगले ही बॉल पर अंबाती रायुडू डक पर पवेलियन लौट गए। फाफ डुप्लेसिस 36 और सैम कुर्रन पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

पंजाब की पारी
पंजाब किंग्स को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा जब मयंक अग्रवाल पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गये। उनको दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा। केएल राहुल पांच रन बनाकर रवींद्र जडेजा के थ्रो के चलते रन आउट हो गये। क्रिस गेल को दीपक चाहर ने 10 रन पर जडेजा के हाथों कैच आउट कराया।इसी ओवर में दीपक चाहर ने निकोलस पूरन को जीरों पर पैविलियन भेजा। दीपक चाहर ने ने दीपक हुड्डा को 10 रन के निजी स्कोर पर फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच आउट कराया। दीपक चाहर ने शानदार बॉलिंग करते हुए चार ओवर के कोटे में सिर्फ 14 रन देकर चार अहम विकेट अपने नाम किये। झाय रिचर्डसन 15 रन बनाकर मोइन अली की बॉल पर बोल्ड हो गये। मुरुगन अश्विन 14 गेंदों में 6 रन बनाकर ड्वेन ब्रावो की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच आउट हुए। शाहरुख खान 36 गेंदों में 47 रन बनाकर सैम कुर्रन की गेंद पर जडेजा के हाथों कैच आउट हुए। शमी नौ रन बनाकर नाबाद रहे।