चतरा। चतरा जिले के टंडवा पुलिस स्टेशन की पुलिस ने अमन साहू गैंग के तीन क्रिमिनलों को अ्ररेस्ट किया है। तीनों क्रिमिनल सीसीएल की आम्रपाली कोल प्रोजेक्ट के होंहे गांव में आरकेटीसी कैंप पर 29 अगस्त को हुए हमले के आरोपी हैं। इससे पूर्व पुलिस ने चार सितंबर को गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा था। पिछले छह दिनों में गैंग के छह मेंबर को अरेस्ट कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
धनबाद: खरखरी बस्ती में शेख गुड्डू के घर बंधक बनी कमला देवी व उसके हसबैंड, पुलिस ने देर रात छुड़ाया
पुलिस गिरफ्त में आये क्रिमिनलों में हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना पुलिस स्टेशन एरिया के सायल गांव निवासी धनेश्वर महतो के पुत्र शंकर कुमार महतो, प्रभु रजक का पुत्र संतोष रजक और झनकु महतो का पुत्र कामेश्वर कुमार महतो का नाम शामिल है। इनके पास से एक बाइक और तीन मोबाइल बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने मीडियाको बताया कि एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि अमन साहू गैंग के के कुछ मेंबर एरिया में विचरण कर रहे हैं। एसपी निर्देश पर स्पेशल टीम एक साथ तीनों युवकों को संदिग्ध अवस्था में कस्टडी में लिया।
और भी पढ़ें
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
- नवंबर के पहले 5 दिन बेहद शुभ! रवि पुष्य से गजकेसरी योग तक, जानें खरीदारी मुहूर्त
- झारखंड में CHO के 1,038 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से आवेदन; ₹40 हजार तक सैलरी
- बाइनेंस पर 6.3 अरब डॉलर की सेंध! 20 मिनट में 10 ब्लॉकचेन से उड़े फंड
वर्ल्ड के 37 बेहतरीन शहरों की लिस्ट में सैन फ्रांसिस्को टॉप पर,इंडिया के किसी टाउनका नाम नहीं
पूछताछ के बाद तीनों युवक अमन साहू गैंग के मेंबर और आरकेटीसी कैंप पर हुए हमले के आरोपित हैं।तीन को शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर निरंतर प्रयास किया जा रहा है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उल्लेखनीय कि अमन साहू गैंग के क्रिमिनलों ने रंगदारी के लिए 29 अगस्त को कैंप पर हमला कर दिया था। इसमें कंपनी के तीन कर्मी जख्मी हो गये थे।