HighLights
- शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर करियर खत्म करने की धमकी
- कई अन्य महिला खिलाड़ियों ने भी लगाए उत्पीड़न के आरोप
- पुलिस ने दर्ज किया मामला, साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी
- जीरो FIR से शुरू हुआ मामला, अब जांच तेजकोच पर गंभीर आरोप
मुजफ्फरपुर (Threesocieties.com Desk): बिहार में खेल जगत को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राष्ट्रीय स्तर की एक महिला रग्बी खिलाड़ी ने अपने ही कोच राहुल कुमार महतो पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। खिलाड़ी का कहना है कि प्रशिक्षण के दौरान कोच ने न सिर्फ उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, बल्कि शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। विरोध करने पर उसे करियर बर्बाद करने की धमकी दी गई।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
यह भी पढ़ें: धमाकेदार कमाई का तूफान! ‘धुरंधर 2’ ने 23वें दिन भी बरसाए करोड़, 1000 करोड़ क्लब पार कर बनी रिकॉर्ड मशीन
पीड़िता ने 25 मार्च को पटना के कंकड़बाग थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसे बाद में मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना स्थानांतरित किया गया। इसके बाद आरोपी कोच के खिलाफ स्थानीय स्तर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी कोच तुर्की थाना क्षेत्र के चढ़ुआ गांव का निवासी बताया जा रहा है।
प्रशिक्षण के बहाने करता था गंदी हरकतें
एफआईआर में खिलाड़ी ने बताया कि कोच प्रशिक्षण के दौरान उसे बार-बार अनुचित तरीके से छूता था, अश्लील हरकतें करता था और अकेले में मिलने के लिए मजबूर करता था। इतना ही नहीं, उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब खिलाड़ी ने इसका विरोध किया, तो कोच ने उसे टीम से बाहर करने और उसका करियर खत्म करने की धमकी दी। लगातार मानसिक दबाव के कारण पीड़िता भय और तनाव में जीने को मजबूर हो गई।
ऑडियो क्लिप भी सौंपे, कई और खिलाड़ी आईं सामने
पीड़िता ने अपने आरोपों के समर्थन में पुलिस को कुछ ऑडियो क्लिप भी सौंपी हैं। वहीं, एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई अन्य महिला खिलाड़ियों ने भी कोच के खिलाफ यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की है।
पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई
तुर्की थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले में उपलब्ध सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी कोच से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला।
खेल जगत में मचा हड़कंप
इस घटना के सामने आने के बाद बिहार के खेल जगत में हड़कंप मच गया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा और कोचिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।