- कोल इंडिया ने खोला भर्ती का पिटारा
- माइनिंग से लेकर फाइनेंस तक कई विभागों में नौकरियों की भरमार
धनबाद (Threesocieties.com Desk): देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी Coal India Limited ने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही कंपनी ने करीब 1200 पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस में बगावत के सुर! मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उठाए सवाल, बेटे का इस्तीफा—नेतृत्व पर संकट गहराया
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
आदर्श आचार संहिता के कारण रुकी यहबहाली अब पटरी पर लौट आयी है। लंबे समय से अटकी यह भर्ती प्रक्रिया अब तेजी से शुरू होने जा रही है। मंगलवार को इसका विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा।
कहां-कितने पद?
कुल 1200 पदों में सबसे ज्यादा अवसर माइनिंग सेक्टर में हैं—
260 पद: माइनिंग सरदार, ओवरमैन और मैनेजमेंट ट्रेनी (माइनिंग)
940 पद: कार्मिक, वित्त, सिविल, मेडिकल, ईएंडएम, सिस्टम, लीगल, पर्यावरण समेत अन्य विभाग
माइनिंग पदों पर चयन GATE 2026 स्कोर के आधार पर होगा, जबकि बाकी पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा।
योग्यता और उम्र सीमा
माइनिंग पद: माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री + वैध GATE स्कोर
अन्य पद: संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा जरूरी
अधिकतम उम्र: 30 वर्ष (सामान्य वर्ग)
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट
कब से करें आवेदन?
भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा और— आवेदन प्रक्रिया: इसी सप्ताह से शुरू, अंतिम तिथि: जून के दूसरे सप्ताह तक संभावित।
आवेदन शुल्क: मान्य/OBC: ₹1000, SC/ST/PwD: छूट
क्यों अटकी थी भर्ती?
पांच राज्यों में चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के कारण नई नियुक्तियों पर रोक लगी थी। हालांकि कंपनी ने पहले अनुमति मांगी थी, लेकिन मंजूरी नहीं मिली। अब चुनाव समाप्त होते ही भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी मिल गई है।
किन कंपनियों में मिलेगी नौकरी?
चयनित उम्मीदवारों को Coal India Limited की विभिन्न सहायक कंपनियों में नियुक्त किया जाएगा—
BCCL
ECL
CCL
SECL
NCL
MCL
WCL
युवाओं में जबरदस्त उत्साह
झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लाखों युवाओं के लिए यह भर्ती किसी बड़े मौके से कम नहीं है। खासकर माइनिंग के छात्रों को GATE के जरिए सीधी एंट्री मिलने से उत्साह चरम पर है। कंपनी का लक्ष्य है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया 6 महीने के भीतर पूरी कर ली जाए।