धनबाद में कोयला संकट! JIMMS पोर्टल अपडेट से ठप हुआ डिस्पैच, बीसीसीएल ने मांगी 3 महीने की राहत
धनबाद में BCCL का कोयला डिस्पैच JIMMS पोर्टल अपडेट के बाद ठप हो गया है। खदानों में सैकड़ों ट्रक फंसे हैं, कंपनी ने झारखंड सरकार से 2-3 महीने की राहत मांगी है।
- खदानों में फंसे सैकड़ों ट्रक, सप्लाई चेन पर बड़ा असर
- झारखंड सरकार को बीसीसीएल ने लिखा पत्र
धनबाद (Threesocieties.com Desk): भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में कोयला डिस्पैच व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। झारखंड सरकार के JIMMS (Jharkhand Integrated Mines Management System) पोर्टल में हाल ही में किए गए अपडेट के बाद कोयला परिवहन लगभग ठप पड़ गया है।
यह भी पढ़ें: धनबाद गैस कांड: लोहा चोरी बनी मौत का जाल, CPP प्लांट में 5वीं मौत; ‘टार्जन’ ने तोड़ा दम
स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि खदानों में सैकड़ों ट्रक खड़े हैं और कोयले की सप्लाई चेन पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। इससे पावर प्लांट और अन्य उद्योगों में भी संकट गहराने की आशंका है।
बीसीसीएल प्रबंधन ने 9 अप्रैल को झारखंड सरकार के खान एवं भूविज्ञान विभाग को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। पत्र में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि पोर्टल के नए सिस्टम के कारण डिस्पैच प्रक्रिया बाधित हो रही है।
बीसीसीएल की मांग
बीसीसीएल ने सरकार से दो से तीन महीने की छूट (relaxation) देने की मांग की है ताकि पुराने सिस्टम के आधार पर कोयला डिस्पैच जारी रखा जा सके और नई व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने का समय मिल सके।
क्या है मुख्य समस्या?
JIMMS पोर्टल अपडेट के बाद तकनीकी दिक्कतें
ट्रकों की एंट्री और डिस्पैच प्रक्रिया में बाधा
लोडिंग के बाद भी ट्रक खदानों में फंसे
सप्लाई चेन पूरी तरह प्रभावित
असर क्या पड़ेगा?
अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो:
पावर प्लांट्स में कोयले की कमी
इंडस्ट्री पर असर
आर्थिक नुकसान की आशंका






