धनबाद (Threesocieties.com Desk): आईआईटी (आईएसएम) धनबाद का गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर (GJLT) मंगलवार को रंग, उमंग और सांस्कृतिक उत्सव का साक्षी बना, जब दीप्ति लेडीज क्लब का वार्षिक समारोह भव्य अंदाज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा धनबाद का वांटेड प्रिंस खान, ‘मेजर’ की गिरफ्तारी से हत्याओं का नेटवर्क बेनकाब
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, क्लब की गतिविधियों का नेतृत्व अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मिश्रा ने किया, जिनकी अगुवाई में आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
समारोह के दौरान क्लब की सदस्यों और बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। गीत-संगीत, नृत्य, फैशन शो और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।
निदेशक ने की सराहना
अपने संबोधन में प्रो. सुकुमार मिश्रा ने दीप्ति लेडीज क्लब की सक्रियता और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संस्थान परिवार के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति को उत्कृष्ट बताया।
आभार और सहभागिता
कार्यक्रम के अंत में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मिश्रा ने सभी सदस्यों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल हो पाया। समारोह में आईआईटी (आईएसएम) के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया।