भरत तिवारी एनकाउंटर केस के आरोपी DSP को 7 दिन में नई पोस्टिंग, बिहार में 53 DSP का बड़ा फेरबदल

बिहार सरकार ने 53 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के आरोपी डीएसपी राजेश कुमार शर्मा को सात दिन के भीतर नई पोस्टिंग मिल गई है। जानिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट और सरकार की रणनीति।

भरत तिवारी एनकाउंटर केस के आरोपी DSP को 7 दिन में नई पोस्टिंग, बिहार में 53 DSP का बड़ा फेरबदल
बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव।

      Highlights:

  • बिहार सरकार ने 53 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया
  • आठ अधिकारियों को पदोन्नति देकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
  • भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के आरोपी डीएसपी को सात दिन के भीतर नई पोस्टिंग मिली
  • साइबर क्राइम, ट्रैफिक और निगरानी इकाइयों में बड़ी संख्या में अधिकारियों की तैनाती

पटना (Threesocieties.com Desk): बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 53 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस सूची की सबसे ज्यादा चर्चा उस फैसले को लेकर हो रही है जिसमें चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी रहे तत्कालीन जगदीशपुर एसडीपीओ Rajesh Kumar Sharma को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

यह भी पढ़ें: 'बस आज की रात है जिंदगी...' गाने पर झूम रहा था परिवार संग केतन अग्रवाल, एक महीने बाद मातम में बदली खुशियां

सरकार ने उन्हें मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में डीएसपी के पद पर तैनात किया है। हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें 24 जून को मुख्यालय अटैच कर दिया गया था, लेकिन महज सात दिनों के भीतर ही उनकी नई पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया गया।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर उठे थे सवाल

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए पुलिस एनकाउंटर में Bharat Tiwari की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि भरत तिवारी ने हथियार फेंककर आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस टीम ने उसे गोली मार दी।मामला सामने आने के बाद राज्यभर में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे थे। बाद में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह जानकारी भी सामने आई कि भरत तिवारी को पांच गोलियां लगी थीं।

SDPO और थानेदार समेत कई पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस

घटना के बाद शाहपुर थाना में तत्कालीन एसडीपीओ Rajesh Kumar Sharma, तत्कालीन थानाध्यक्ष Rajesh Malakar और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। एनकाउंटर के तुरंत बाद तत्कालीन थानेदार को निलंबित कर दिया गया, जबकि एसडीपीओ को पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। अब उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है।

बिहार में 53 DSP का बड़ा ट्रांसफर

राज्य सरकार ने 53 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया है। इनमें कई अधिकारियों को साइबर अपराध, निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन और विशेष शाखा में तैनात किया गया है। सरकार का मानना है कि नई नियुक्तियों से अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, साइबर अपराध पर निगरानी और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इन पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  1. लालबाबू यादव – सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर
  2. पारसनाथ साहू – एएसपी, ईओयू
  3. सुमित कुमार – एएसपी, बिहार पुलिस मुख्यालय
  4. शंकर कुमार झा – स्पेशल क्राइम डीएसपी, सीआईडी
  5. अभिषेक सिंह – डीएसपी, बीसैप-3
  6. प्रदीप कुमार – डीएसपी मुख्यालय, मुजफ्फरपुर
  7. गौतम शरण ओमी – डीएसपी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना
  8. अशोक कुमार – डीएसपी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना
  9. राजेश कुमार शर्मा – डीएसपी, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो
  10. संतोष कुमार – डीएसपी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना
  11. सर्वेश चंद्र – डीएसपी, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई
  12. अनुराधा सिंह – डीएसपी, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई
  13. विकास केशव – डीएसपी, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई
  14. स्वीटी सिंह – डीएसपी, ईओयू
  15. रौली कुमारी – डीएसपी, बिविसपु-3, बोधगया
  16. पंकज कुमार – डीएसपी, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई
  17. विनोद कुमार सिंह – ट्रैफिक डीएसपी, जहानाबाद
  18. संजीत कुमार सिन्हा – डीएसपी, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई
  19. स्वाति – डीएसपी, बीसैप (महिला), सासाराम
  20. वासुदेव राय – डीएसपी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो
  21. भूदेव दास – डीएसपी (रक्षित), जहानाबाद
  22. केशव कुमार मजूमदार – डीएसपी (रक्षित), भागलपुर
  23. उमेश लाल रजक – डीएसपी, बीसैप मुख्यालय
  24. अविनाश कुमार सिंह – ट्रैफिक डीएसपी, सीतामढ़ी
  25. धर्मेंद्र कुमार – डीएसपी (रक्षित), बगहा
  26. सन्नी दयाल – ट्रैफिक डीएसपी, पटना
  27. विनय कुमार रंजन – साइबर क्राइम डीएसपी, भागलपुर
  28. अंकित कुमार – साइबर क्राइम डीएसपी, जहानाबाद
  29. देव आशीष हंस – साइबर क्राइम डीएसपी, पटना
  30. शिवानी श्रेष्ठा – स्पेशल क्राइम डीएसपी, सीआईडी
  31. चित्रा कुमारी – स्पेशल क्राइम डीएसपी, सीआईडी
  32. खालिद हयात – डीएसपी, विशेष शाखा
  33. समीर कुमार सिंह – साइबर क्राइम डीएसपी, बक्सर
  34. रौशन कुमार – साइबर क्राइम डीएसपी, भोजपुर
  35. अभिनव कुमार – डीएसपी, विशेष सुरक्षा दल
  36. मो. फैसल चांद – डीएसपी, सीआईडी
  37. अब्दुर रहमान – साइबर क्राइम डीएसपी, बेतिया
  38. इशानी सिन्हा – साइबर क्राइम डीएसपी, शिवहर
  39. ज्योति कुमारी – साइबर क्राइम डीएसपी, बगहा
  40. अमरजीत तिवारी – डीएसपी, विशेष सुरक्षा दल
  41. राजन कुमार – डीएसपी, विशेष शाखा
  42. मिथिलेश कुमार तिवारी – डीएसपी, विशेष शाखा
  43. ऋषव आनंद – साइबर क्राइम डीएसपी, नालंदा
  44. रिषभ कुमार – ट्रैफिक डीएसपी, शेखपुरा
  45. तरुण कुमार पांडेय – ट्रैफिक डीएसपी, अररिया
  46. अभिषेक चौबे – ट्रैफिक डीएसपी, समस्तीपुर
  47. अभिषेक कुमार – डीएसपी मुख्यालय, सारण
  48. पिंकी कुमारी – डीएसपी, बिविसपु-19, बेगूसराय
  49. शत्रुधन पटेल – आशु उपाधीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय
  50. राज कुमार प्रसाद – आशु उपाधीक्षक, सीआईडी

इसके अलावा भी कई जिलों और विशेष इकाइयों में अधिकारियों की तैनाती की गई है।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर सरकार का फोकस

हाल के वर्षों में यह बिहार पुलिस का सबसे बड़ा डीएसपी स्तर का प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि नई तैनातियों से अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध की रोकथाम, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।आने वाले महीनों में इन नियुक्तियों का असर राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था पर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।