- मेयर ने कतरास की ड्रेनेज सिस्टम सुधार का दिया भरोसा
- नीलांचल कॉलोनी में जलभराव की समस्या पर गंभीरता
धनबाद (Threesocieties.com Desk): धनबाद नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए मेयर संजीव सिंह ने बाघमारा विधानसभा अंतर्गत कतरास क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया। वार्ड संख्या 3 बस स्टैंड से थाना चौक तक लगभग 1 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
यह भी पढ़ें: चतरा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, पदयात्रा में सांसद कालीचरण सिंह भी हुए शामिल
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

इसके साथ ही कतरास वार्ड संख्या 01 के बढ़ई कुल्ही क्षेत्र में लगभग 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के उपमहापौर अरुण कुमार चौहान, स्थानीय पार्षद रागिनी विनायक गुप्ता एवं मधुमाला जी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लोगों में खुशी, विकास कार्यों पर जताया आभार
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर खुशी जाहिर की। लोगों ने कहा कि इन योजनाओं से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।
मेयर ने किया कतरास बाजार का निरीक्षण

मेयर संजीव सिंह ने कतरास बाजार, वार्ड संख्या 3 में मुख्य सड़क एवं ड्रेनेज सिस्टम का गहन निरीक्षण भी किया। इस दौरान जल निकासी व्यवस्था, सड़कों की स्थिति और बरसात में होने वाली संभावित समस्याओं का बारीकी से आकलन किया गया। निरीक्षण के बाद मेयर ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालियों की सफाई, मरम्मत और नई योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे ताकि लोगों को परेशानी न हो।
नीलांचल कॉलोनी में जलभराव की समस्या पर गंभीरता

मेयर ने बिग बाजार के समीप मुख्य सड़क पर बने नवनिर्मित पुल/नाले का भी निरीक्षण किया, जहां पानी की निकासी बाधित हो रही है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि बरसात में नीलांचल कॉलोनी में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने पर चर्चा की गई और मेयर ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर आरसीडी के पंकज जी और नगर निगम के जेई भगत जी भी उपस्थित रहे।
समस्याओं के समाधान के लिए बनाई जा रही कार्ययोजना
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी अधिकारियों के सामने रखे। मेयर ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और एक ठोस कार्ययोजना बनाकर तेजी से काम किया जाएगा।