Advertisement
  • ढूल्लू महतो की पहल रंग लायी

धनबाद। कोयलांचल धनबाद के लोगों को ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों से राहत देने के लिए एक बड़ी परियोजना की शुरुआत हुई है। गोविंदपुर में एनएच-19 पर बनने वाले 5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर का शिलान्यास गुरुवार को धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने किया। इस परियोजना पर करीब 330 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे ढाई वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फ्लाईओवर निर्माण का कार्य जीत एशिया कंपनी को सौंपा गया है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: धनबाद: गोंदुडीह में कोयला वर्चस्व की जंग: बाइकर्स की ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा!

फ्लाईओवर बनेगा ट्रैफिक राहत का नया रास्ता

मौके पर एमपी ढूलू महतो ने कहा कि गोविंदपुर में 329 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर का शिलान्यास किया। साथ ही निरसा क्षेत्र में भी 252.20 करोड़ रुपये की स्वीकृत परियोजना पर जल्द कार्य प्रारंभ होगा। गोविंदपुर–निरसा मार्ग पर वर्षों से लगने वाले लंबे जाम, बाजार क्षेत्र में यातायात की अव्यवस्था और लगातार होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से अब लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। यह दोनों प्रोजेक्ट मिलकर पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में व्यापक और क्रांतिकारी सुधार लायेगी।
एमपी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण स्वीकृति माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी  के सहयोग से संभव हो सकी, जिनके प्रति मैं गहन आभार व्यक्त करता हूं।
शिलान्यास समारोह में सिंदरी एमएलए चंद्रदेव महतो, बीजेपी लीडर नीतिन भट्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। लोगों ने इस अवसर पर सरकार की रोजगार नीति के तहत 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की। इस पर सांसद ढुल्लू महतो ने मौके पर मौजूद कंपनी प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर गोविंदपुर और धनबाद शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ ही ट्रैफिक जाम से राहत दिलाएगा। सांसद ने निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की बात भी कही।

भविष्य की परियोजनाओं का भी मिला भरोसा

मीडिया से बातचीत में सांसद ढुल्लू महतो ने बताया कि धनसार से गोविंदपुर तक प्रस्तावित फ्लाईओवर परियोजना, जिसे पहले रिजेक्ट कर दिया गया था, उसे फिर से स्वीकृत कराने का प्रयास जारी है। इसके अलावा गया पुल चौड़ीकरण और मटकुरिया से विनोद बिहारी चौक तक नए फ्लाईओवर निर्माण की योजना भी जल्द धरातल पर उतरेगी।उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद धनबाद शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और लोगों का समय भी बचेगा।

स्थानीय लोगों की उम्मीदें बढ़ीं

गोविंदपुर क्षेत्र के निवासियों ने कहा कि यह फ्लाईओवर कई वर्षों की मांग का परिणाम है। भारी वाहनों और कोयला ट्रकों की आवाजाही से हमेशा जाम की स्थिति रहती थी। अब इसके बनने से न केवल यात्रा में आसानी होगी बल्कि धनबाद शहर के विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।