Advertisement

धनबाद। बीजेपी एमएलए राज सिन्हा की ओर से रविवार को धनबाद के न्यू टाउन हॉल में होली मिलन समारोह आयोजित की गयी। कार्यक्रम में गोपाल राय, प्रियंका पायल एवं अमृता गौतम ने होली के गीतों से चार चांद लगाया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad: आइआइटीयन की फिल्म 'नुक्कड़ नाटक' की IIT ISM कैंपस में हो रही शूटिंग

राज  सिन्हा ने खुद होली के गीत गाकर समारोह में समा बांधा। कार्यक्रम में बीजेपी के झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री करमवीर सिंह, निरसा एमएलए अपर्णा सेन गुप्ता, मनोज मालाकार, जीटा प्रसिडेंट अमितेश सहाय, समाजसेवी राजेश सिंह, उमाशंकर सिंह व कुमार हर्ष समेत समाज के विभिन्न वर्ग के लोग शामिल हुए।
धनबाद बोकारो, निरसा, सिंदरी एवं आस पास के विभिन्न क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्त्ताओं आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की।