- केस डायरी मैनेज के लिए दारोगा शिवनारायण राम मुची मांगी थी घूस
धनबाद। टुंडी पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर शिवनारायण राम मुची को एसीबी की टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। एसीबी टीम द्वारा पूछताछ व कागजी काार्रवाई कर कोर्ट में पेशी के बाद सब इंस्पेक्टर को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: जोड़ापोखर में युवक का मर्डर, पांच के खिलाफ नेम्ड एफआईआर
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम

सब इंस्पेक्टर शिवनारायण राम मुची ने टुंडी थाना कांड संख्या 33/2023 के आरोपी सद्दाम अंसारी से केस डायरी और रिपोर्ट भेजने के एवज में घूस की मांग की थी। पांच हजार रुपए रिश्वत देने पर सहमति बनी। सद्दाम ने एसआइ के खिलाफ एसीबी में कंपलेन की। एसीबी की जांच में एसआइ के खिलाफ घूस मांगने का आरोप सही पाया गया। एसीबी में कांड संख्या 6/23 के तहत 7 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
सब इंस्पेक्टर शिवनारायण राम मुची पेट्रोलिंग में थे। योजना के अनुसार वह सद्दाम से टुंडी संग्रामडीह रोड में पांच हजार रूपये घूस ले रहे थे। एसीबी टीम ने एसआइ को रंगेहाथ धर दबोचा।एसीबी टीम आरोपी दारोगा को टुंडी पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ की। कागजी कार्रवाई करने के घूसखोर दारोगा को कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।