धनबाद। एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस डिपार्टमेंट में अनुशासन और कर्तव्यपरायणता को लेकर सख्त रुख अपनाये हुए हैं। एसएसपी ने बरोरा पुलिस स्टेशन दो पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: हाई कोर्ट ने डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और सरकार की नियमावली पर मांगा जवाब
एसएसपी प्रभात कुमार ने बरोरा पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सब इंस्पेक्टर टी के दास और एएसआई अनुज टोपो ड्यूटी से अनुपस्थित पाये गये। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एसएसपी ने दोनों अफसरों को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया।एसएसपी की यह कार्रवाई विभाग में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक स्पष्ट संदेश है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
पुलिस सोर्सेज के अनुसार, निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस स्टेशन कैंपसकी साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और कर्मचारियों की उपस्थिति की भी गहन जांच की। इस दौरान कई निर्देश भी दिए गए, ताकि थाने के कार्य संचालन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे।एसएसपी प्रभात कुमार की यह कार्यशैली यह संकेत देती है कि धनबाद पुलिस विभाग अब किसी भी तरह की ढिलाई या गैर-जिम्मेदाराना रवैये को लेकर सख्ती से पेश आने वाला है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा