Advertisement

धनबाद। IIT ISM धनबाद में पीएचडी की डिग्री लेने आये आये नोएडा के असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गयी है। मृतक राकेश पलाम मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। लेकिन उनका परिवार बहुत दिन पहले से ही बरेली में रह है। वह खुद नोएडा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: झारखंड प्रशासनिक सेवा के नौ ऑफिसर्स का IAS में प्रमोशन

धनबाद के आईआईटी आईएसएम में कन्वोकेशन चल रहा था। पीएच डी की डिग्री लेने के लिए बरेली से राकेश पलाम धनबाद पहुंचे हुए थे। वह डिग्री ले भी लिए थे। उन्हें रायबरेली जाना था, लेकिन बुधवार की शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गयी। वह वॉशरूम में गिर गये। सहयोगियों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया। बाद मे उन्हें धनबाद के एशियन जालान हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना कॉलेज मैनेजमेंट ने घर वालों को दी। राकेश के परिजन गुरुवार को धनबाद पहुंचे और डेड बॉडी को लेकर चले गये।