धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे इंटरस्टेट गैंग के दो क्रिमिनलों को अरेस्ट किया है। पुलिस गिरफ्त में आये क्रिमिनलों दारा सिंह घटवार (40) एवं राजू मिश्रा (40) के पास से दो कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा जब्त किया।
यह भी पढ़ें:Dhanbad : दुर्गा पूजा के दौरान जिले में रहेंगे पुख्ता सुरक्षा इंतजाम, सात जोन में बंटा जिला
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
धनबाद जिला के बैंकमोर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पीछे भाग में रेल यात्रियों से लूट करने की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से ०२ देशी कट्टा, ०२ जिन्दा गोली तथा ०२ खोखा बरामद किया गया है। @JharkhandPolice @Digbokaro @Lathkar_IPS @amolhomkar_IPS pic.twitter.com/PzrIauie4X
— Dhanbad Police (@dhanbadpolice) October 20, 2023
एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन एरिया के छाई गद्दा इलाके में क्रिमिनल अपराध की योजना बने रहे हैं। पुलिस ने रेड कर दोनों क्रिमिनलों को पिस्टल व कारतूस के साथ दबोच लिया। बरामद आर्म्स मुंगेर निर्मित है। दोनों के खिलाफ बिहार के जिलों में पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। दुर्गा पूजा के दौरान मेला घूमने के लिए निकलने वाले लोगों को लूटने की इनकी योजना थी।
एसएसपी ने लोगों से बेखौफ होकर हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा का आनंद लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्विघ्न पूजा सम्पन्न कराने के लिए पुलिस कटिबद्ध प्रतिबद्ध है। हर चौक चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। प्रेस कांफ्रेस में सिटी एसपी अजीत कुमार, डीएसपी अमर कुमार पांडेय, अरविंद कुमार बिन्हा व बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय उपस्थित थे।