Advertisement
  • आपकी राइफल आप तक पहुंच जायेंगी

धनबाद। नेशनल राइफल शूटर धनबाद की बेटी और कोनिका लायक से बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने फोन पर लगभग 20 मिनट तक बात की। इससे पहले उन्हें ट्वीट किया।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कोनिका को ट्वीट कर कहा कि "मैं आपको रायफल दूंगा, आप देश को मेडल दे देना।आपकी रायफल आप तक पहुंच जायेगी।
कोनिका लायक को रायफल दिलाने में धनबाद के कई समाजसेवी संग़ठन और कई लोगों ने व्यक्तिगत आर्थिक मदद भी थी। सामाजिक कार्यकर्ता अंकित राजगढ़िया ने एक्टर सोनू सूद का कोनिका की समस्या के प्रति ध्यान आकृष्ट कराने को पिछले कई दिनों से प्रयासरत थे।
कोनिका ने रायफल खरीदने के लिए एक लाख रूपये बैंक से लोन लिया था। विभिन्न माध्यम से उसे एक लाख 80 हजार की मदद मिली है। रायफल खरीदने के लिए अब सोनू सूद की मदद के बाद कोनिका बैंक से लिया लोन चुका देगी। अब वह रायफल से रायफल शूटिंग करना चाहती है।