धनबाद। जिले निरसा के शिवलीबड़ी उत्तर पंचायत अंतर्गत संजय नगर स्थित एक साड़ी गोदाम में गुरूवार की रात धारदार आर्म्स एवं देशी कट्टा से लैस लगभग दो दर्जन की संख्या में आये असामाजिक तत्त्वों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान साड़ी गोदाम मालिक रंजन कुमार एवं उसके तीन स्टाफ पर जानलेवा हमला किया गया।
यह भी पढ़ें:Delhi MCD Standing Committee Election: APP और BJP पार्षदों के बीच जमकर मारपीट, मेयर से भी हाथापाई
जख्मी बिजनसमैन को गंभीर हालत में SNMMCH धनबाद में एडमिट कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कुमारधुबी पुलिस ने तीन हमलावरों मुराद अंसारी, अरमान अंसारी और जाहिद अंसारी उर्फ यद्दु अरेस्ट कर लिया है।
दुकान मालिक रंजन कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 10:30 बजे लगभग दो दर्जन क्रिमिनल डकैती की नियत से लाठी, रड, भुजाली एवं कट्टा से लैस होकर चार दिवारी से कूदकर साड़ी गोदाम के अंदर प्रवेश कर गए। उस वक्त वो अपने कर्मियों के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान अंदर घुसे अपराधियों ने हमला कर दिया। जिसमें तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एसएनएमएमसीएच धनबाद में एडमिट कराया गया है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
कुमारधुबी पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अरेस्ट किये गये तीनों क्रिमिनलों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें धनबाद जेल भेज दिया है। ओपी प्रभारी संदीप यादव ने बताया घटना की सूचना मितले ही उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पेट्रोलिंग टीम को दी। पुलिस पेट्रोलिंग कर रही टीम ने मौके से भाग रहे क्रिमिनलों में से तीन को अरेस्ट कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी की जा रही है।