Advertisement

धनबाद। डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने प्री-रिवीजन एवं मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 को लेकर सभी एईआरओ के साथ ऑनलाइन बैठक की। डीसी ने बैठक में  एईआरओ के कार्य के प्रगति की समीक्षा की। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad : झरिया में पुलिस के खिलाफ आक्रोश, लोगों ने की सड़क जाम, पुलिस वाहन में तोड़फोड़


बैठक में डीसी ने सभी एईआरओ को एक्शन प्लान बनाकर कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।उन्होंने वैसे बीएलओ, जो बीएलओ एप पर हाउस टू हाउस सर्वे की एंट्री नहीं कर पा रहे हैं, को प्रखंड मुख्यालय बुलाकर बीएलओ ऐप में एंट्री को पूरा करने, 80 वर्ष से अधिक उम्र के कितने मतदाताओं का सत्यापन किया है और कितने का सत्यापन लंबित है, की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
डीसी ने सभी ईआरओ को अपने विधान सभा क्षेत्र के एईआरओ, बीएलओ एवं सुपरवाइजर के साथ प्रतिदिन कार्य की समीक्षा करने, पोलिंग बूथ का भौतिक सत्यापन कर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी (एएमएफ), हेल्प डेस्क सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, एडीएम (सप्लाई) योगेंद्र प्रसाद, एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री कुमार बंधु कच्छप व अन्य लोग शामिल थे।