Advertisement
  • राशन वितरण का प्रतिशत बढ़ाने व शत-प्रतिशत आधार सीडिंग करने का दिया निर्देश

धनबाद। डीसी सह जिला दंडाधिकारी  वरुण रंजन ने आज समाहरणालय के सभागार में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने राशन वितरण का प्रतिशत बढ़ाने एवं शत-प्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad : जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान: DC

बैठक में डीसी ने 75% से कम राशन वितरण करने वाले पीडीएस डीलरों की सूची उपलब्ध कराने, नियमित रूप से उनकी जांच करने, हर सप्ताह नियमित रूप से राशन डिस्ट्रीब्यूशन की समीक्षा करने, पीडीएस डीलर के यहां राशन उपलब्धता की सूचना लाभुकों को देने का निर्देश दिया। 
बैठक के दौरान डीसी ने सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, धान अधिप्राप्ति, मुख्यमंत्री दाल भात योजना, आकस्मिक खाद्यान्न कोष, चीनी एवं नमक वितरण, किरासन तेल योजना* सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री दल भात योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने उसका भौतिक सत्यापन करने, स्वच्छ पानी, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था इत्यादि की सुविधा सुनिश्चित करने तथा दाल भात केंद्र में सुधार को चिन्हित कर उसका चेक लिस्ट बनाने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया। 
आकस्मिक खाद्यान्न कोष योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने सभी बीडीओ को मुखिया के पास उपलब्ध राशि की जांच करने एवं राशि कम हो तो उसे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।सोना सोबरन धोती साड़ी योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने 10 दिनों के अंदर शत-प्रतिशत लाभुकों को योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया।
बैठक में डीसी  वरुण रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  योगेंद्र प्रसाद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा  नियाज अहमद, विभिन्न प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, धनबाद नगर निगम के पदाधिकारी, जनसेवक उपस्थित थे।