धनबाद। धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध बीएमएस द्वारा श्रमिक समस्याओं को लेकर रविवार को बीसीसीएल हेडक्वार्टर कोयला भवन सीएमडी समीरन दत्त के साथ द्विपक्षीय वार्ता सौहार्दपूर्ण स्थिती में सम्पन्न हुई। वार्ता में संघ की ओर से दी गयी मांगों पर सहमति बनी।
यह भी पढ़ें:Dhanbad : मनीष कोचिंग सेंटर का स्थापनी दिवस, कैरियर काउंसलिंग का आयोजन
धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री सह केन्द्रीय सलाहकार समिति सदस्य बीसीसीएल रामधारी ने वार्ता में बर्षो से लंबित समस्या जैसे जन्मतिथि सुधार, उम्र विवाद, नियोजन, पदोन्नती, क्लर्क, ठेका वाहन चालको को पूनः कार्य पर वापस लाने, 13 दिनों का बकाया पैसा भुगतान आदि अन्य विषयो से मैनेजमेंट को अवगत कराया गया। बैठक में उपस्थित बीसीसीएल अफसरों की ओर से साकारात्मक पहल करते हुये समय सीमा निर्धारित कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद 24 अप्रैल से कोयला भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना को स्थगित किया गया।
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
रामधारी ने बताया कि श्रमिकों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर संघ द्वारा 24 अप्रैल से कोयला भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरनादेने का डीपी को पत्राचार किया था। संबंधित पत्र सीएमडी को भी दी गइ थी। सीएमडी ने ज्वलनशील मुद्दे को देखते हुए स्वंय संज्ञान में लेते हुए रविवार को बैठक बुलाई। बैठक मेंसमस्या का समाधान करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।रामधारी ने बताया कि बीसीसीएल मैनेजमेंट की गलत नीतियों के कारण वर्तमान समय में पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। इस कारण समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कैडर स्कीम की पूरी तरह से धज्जिया उडा़ई जा रही है। श्रमिक रिटायर हो रहें है परन्तु उनका समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अगर बीसीसीएल मैनेजमेंट समय रहतेे लंबित समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो संघ आर पार की लड़ाई लड़ने व आंदोलन करने पर वाध्य होगा। वार्ता में जेबीसीसीआइ सदस्य के अलावे कंपनी स्तरीय सभी बोर्ड के सदस्यों के अलावा सभी क्षेत्रों से संघ के पदाधिकारी सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय सचिव की उपस्थिति हुई।
वार्ता में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री रामधारी, अध्यक्ष उमेशकुमार सिंह, जेबीसीसीआइ सदस्य केपी.गुप्ता,अखिला भारतीय खदान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष सह.आई.आर ईचार्ज अयोध्या मिश्रा , डीसीकेएस के पदाधिकारी गंगा सागर राय, वीरभद्र सिंह,सुभाष माली, महेन्द्रनाथ राम, मुरारी तांती, शिवशंकर पाण्ड्य, रामकृष्ण यादव, उत्तम कुमार पांडेय, राम कुमार पांडेय, मंतोष तिवारी, भौमिक महतो, राजेन्द्र सिंह, विश्वानन्द झा, बिनोद कुमार प्रजापति, सुमंत सिंह, एस के मिश्रा, भोला नाथ यादव, राजलाल यादव, कपिल दास, संजीव सिंह, बजरंगी यादव, महावीर चौहान, परमेश्वर रविदास एवं मंटु पासवान उपस्थित हुए ।
बीसीसीएल मैनेजमेंट की ओर से सीएमडी समीरण दत्ता, डीपी एम.के. रमैया, जीएमपी, विद्युत साहा , सुरेन्द्र भूषण एचओडी प्रशासन, एसके.सिंह मुख्य कार्मिक प्रबंधक, माधुरी सिंह कार्मिक प्रबंधक, एम.एस.पांडेय जीएम( इ एनएमष.डी.एन.पासवान, श्री बेहरा जीएम, सरोज पांडे मुख्य कार्मिक प्रबधक, विनीता कुमारी आदि शामिल थे।