धनबाद। फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा अति आवश्यक बैठक नगर निगम ऑफिस में हुई है। यह बैठक नगर आयुक्त रविराज शर्मा जी, अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार के साथ शहर कि विभिन्न समस्यायों को लेकर रखी गयी थी। बैठक की अध्यक्षता जिला चेम्बर के अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका एवं संचालन महासचिव अजय नारायण लाल ने किया l
यह भी पढ़ें:Dhanbad : 231 ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) का पारण परेड,कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी

और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
बैठक में चेम्बर के सभी पदाधिकारियों ने व्यपारीक क्षेत्रोंमें होने वाले ट्रेड लाइसेंस कि समस्या, जाम कि समस्या, आठ लेन स्थित विनोद बिहारी चौक पर आये दिन होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने हेतु उसे शीघ्र सही करने की दिशा में पहल की गयी। भीड़भाड़ इलाकों से शराब दुकानों को स्थानांतरित करने हेतु, अतिक्रमण कि समस्या, पार्किंग कि समस्या, शौचालय कि समस्या, नाली सफाई कि समस्या, 2017 से 14 इन फाइनेंस कि समस्या के बारे मे चर्चा किया गया l ट्रेड लाइसेंस कि जटलीताओं का समाधान करते हुए नगर आयुक्त के द्वारा ट्रेड लाइसेंस के लिए स्पस्ट किया गया कि दुकानदार को अपने दुकान का केवल अपना रशीद देना है ,उसके बाद ट्रेड लाइसेंस निर्गत कर दिया जायेगा l जिला परिषद का भी नगर निगम ट्रेड लाइसेंस निर्गत किया जायेगा l अन्य समस्याओं पर भी अतिशीघ्र सुविधा दी जायेगी।
बैठक में प्रमोद गोयल, विनोद गुप्ता, प्रदीप सिंह, लिकेश अग्रवाल, श्रीकांत अग्रवाल, मनोरंजन सिंह, संजय लोधा, श्रवण सिन्हा, दिनेश हेलीवाल, हरीश गैंगवनी, मूर्तजा अंसारी, जगदीश साव, राजेश बर्मन, श्रीकांत सोंडिक, अभिषेक विश्वकर्मा, श्संदीप मुखर्जी, जे. पी. सिंह, संतोष चौरसिया, सुदीप चक्रवर्ती, अमित जैन, रोहित खरकिया, पंकज भुवानिया, मोनू वर्मा, आनंद पुरवे, आदि दर्जनों बिनजनसमैन उपस्थित थे l