Advertisement

धनबाद। आरोग्य भारती (पर्यावरण )के द्वारा "पर्यावरण सप्ताह" मनाया जा रहा है। पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को कुमार बीएड कॉलेज खरनी जीटी रोड में वृक्षारोपण किया गया। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar: JDU एमएलसी राधा चरण साह को ED का नोटिस, बेटे के साथ पूछताछ के लिए बुलाया

वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमार बीएड  कॉलेज के डायरेक्टर प्रमोद कुमार थे। कार्यक्रम के स्पेशल गेस्ट के रूप में आरोग्य भारती के संयुक्त सचिव जयप्रकाश सिंह एवं महिला प्रमुख रमा सिंन्हा उपस्थित थी। पर्यावरण सप्ताह के नेतृत्वकर्ता प्रांत पर्यावरण प्रमुख अरुण राय ने बताया कि पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन कुमार बीएड  कॉलेज में दर्जनों वृक्ष लगाये गये हैं।  वृक्ष लगाने की विशेषता यह है कि वृक्ष की देखभाल एवं रक्षा करने की जिम्मेदारी के साथ यह वृक्षारोपण किया जा रहा है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी सह जिला सह संयोजक विजय सहाय, संयोजक प्रेम प्रकाश सिंह ,आरोग्य भारती के सचिव पीएन सिह ,विकास ओझा ,राजेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।