होम /
धनबाद / धनबाद: विज्ञान सर्वत्र पूज्यते में शामिल डीएम पब्लिक स्कूल परसिया पुटकी के छात्रों का उम्दा प्रदर्शन
धनबाद: विज्ञान सर्वत्र पूज्यते में शामिल डीएम पब्लिक स्कूल परसिया पुटकी के छात्रों का उम्दा प्रदर्शन
सीएसआइआर केंद्रीय खनन व ईंधन अनुसंधान संस्थान ( सिंफर ) में सप्ताहव्यापी कार्यक्रम "विज्ञान सर्वत्र पूज्यते" संपन्न हो गया। इसमें शामिल हुए डीएम पब्लिक स्कूल परसिया पुटकी के स्टूडेंट्स ने उम्दा प्रदर्शन किया।
धनबाद। सीएसआइआर केंद्रीय खनन व ईंधन अनुसंधान संस्थान ( सिंफर ) में सप्ताहव्यापी कार्यक्रम "विज्ञान सर्वत्र पूज्यते" संपन्न हो गया। इसमें शामिल हुए डीएम पब्लिक स्कूल परसिया पुटकी के स्टूडेंट्स ने उम्दा प्रदर्शन किया।
स्टूडेंट्स ने डीएम पब्लिक स्कूल का नाम रौशन किया। सिंफर में आयोजित अंतर विद्यालय विज्ञान क्यूज प्रतियोगिता में डीएम पब्लिक स्कूल के नौ वी छात्रा आफिया परवीन एवं आठवीं के तमन्ना कुमारी का उम्दा प्रदर्शन रहा। सिंफर मैनेजमेंट की ओर से दोनों स्टूडेंट्स को प्राइज देकर भेंटकर सम्मानित किया गया।
डीएम पब्लिक स्कूल में भी स्कूल मैनेजमेंट की ओर से स्टूडेंट को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के एमडी मनोज कुमार महतो, चेयरपर्सन सुजाता महतो, डायरेक्टर एकेडेमी यूएस पांडेय, प्रिंसिपल त्रिलोचन पांडेय, विज्ञान शिक्षक विनोद कुमार सिंह एवं शीतल कौर उपस्थित थे।
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।