Advertisement

धनबाद। साइबर क्रिमिनल व पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के  के नाम पर भी ठगी करने से बाज नहीं आ रहे है। अब धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी अकाउंट के माध्यम से लोगों से संपर्क साधने और संभावित रूप से ठगी की कोशिश हो रही है।
यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस का सिपाही बना कुख्यात अपराधी, सस्पेंड पुलिसकर्मी के घर से मिला AK-47, एक करोड़ कैश बरामद 

ADVERTISEMENT

इससे पहले पिछले अप्रैल के महीने में तत्कालीन एसएसपी एचपी जनार्दनन के नाम पर भी साइबर क्रिमिनलों ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया था और कई लोगों से संपर्क कर ठगी की कोशिश की थी। अलग-अलग जिलों में भी डीसी और एसपी के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के मामले समय-समय पर आते रहे है। धनबाद में नये एसएसपी के आने के बाद एक बार फिर से साइबर क्रिमिनलों ने उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिशें शुरू कर दी है।