Advertisement

धनबाद। बीसीसीएल की एरिया तीन गोविंदपुर के महेशपुर कोलियरी ऑफिस के बिल सेक्शन में सोमवार की रात आग लग गयी। आग से कोलयिरी के मजदूरों के लगभग 10 साल के रिकॉर्ड जल गये। मजदूरों ने पानी डाल कर आग बुझायी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:IPL 2023 LSG vs MI : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हराया
बताया जाता है कि कोलियरी ऑफिस के बिल सेक्शन में खिड़की के बाहर मजदूरों का आवास है। अननोन लोगों ने खिड़की खोलकर कोलियरी ऑफिस के बिल सेक्शन में आग लगा दी। आग से ऑफिस में रखे रिकॉर्ड जल गये।  आग लगने से पे स्लिप, बॉयोमेट्रिक सर्टिफिकेट, चेक लिस्ट, 200 मजदूरों का 13 दिन का बकाया वेतन का आवेदन, नोट शीट, सालाना बोनस शीट, एरियर चार्ट सहित 10 साल के पे-स्लिप, छुट्टी के आवेदन आदि जल गये। कोलियरी ऑफिस में तैनात नाइट गार्ड को आग लगने की भनक तक नहीं लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही पीओ विजय कुमार, मैनेजर नारायण हांसदा, सिक्युरिटी ऑफिसर मृत्युंजय दास समेत अन्य पहुंचे व मामले की जानकारी ली।
जोगीडीह कोलियरी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग जोगीडीह कोलियरी ऑफिस में विगत नौ मार्च को शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी थी। आग लगने से मजदूरों के पे स्लिप, एरियर चार्ट, लीव से संबंधित दस्तावेज, एलएलटीसी-एलटीसी,नियोजन संबंधित दस्तावेज, पीएफ दस्तावेज, पीस रेटेड के वर्ष 1987 से 1997 के दस्तावेज, टाइम रेटेड के वर्ष 1991 से लेकर 2023 जनवरी तक के कागजात जल गये थे।
आग लगने की जांच के लिए कमेटी गठित : पीओ
महेशपुर पीओ विजय कुमार ने कहा कि आग लगने का मामला गंभीर है। घटना की जांच के लिए कमेटी बनायी गयी है। दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी। मामले में मधुबन पुलिस स्टेशन में अननोन के खिलाफ कंपलेन की गयी है।