Advertisement

धनबाद। इलिगल कोल बिजनस में वर्चस्व को लेकर बीसीसीएल कुसुंडा एरिया के एनजीके कोलियरी के गोधर में संचालित यूसीसी के आउटसोर्सिंग में वर्चस्व को लेकर कई राउंड फायरिंग हुई। इससे एरिया में दहशत फैल गया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbabd: जनता श्रमिक संघ की कतरास एरिया कमेटी गठित, पदाधिकारियों ने की रागिनी सिंह से मुलाकात 

आरोप है कि गोलू रवानी व उसके समर्थकों ने अचानक फायरिंग कर दिया। इससे आउटसोर्सिंग से सटे लहरा मंदिर के समीप कोयला चुनकर जीवन-यापन करनेवाले मजदूरों बीच दहशत फैल गया।मजदूरो के बीच भगदड़ मच गई। एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की गयी। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं कर रही है। आरोप है कि मौके पर मजदूरो को लाठी,डंडे से पिटाई कर पत्थरबाजी की गयी। दौरान फायरिंग करनेवाले लोगो के सामने जो भी मिला उसके साथ मारपीट की गयी।  मामले में पुलिस अफसर के बयान पर केंदुआडीह पुलिस स्टेशन में  जनता श्रमिक संघ समर्थक गोलू रवानी, नवीन पंडित, मोनू पाठक, दीपक पासवान, आनंद रवानी सहित 15-20 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है। इनलोगों पर जानलेवा हमला कर दहशत फैला वर्चस्व कायम करने का आरोप है। पुलिस आरोपियो की खोज में रात भर रेड की है। 
पुलिस का कहना है कि जनता जनता श्रमिक संघ समर्थक गोलू रवानी अपनी टीम के साथ पीबी एरिया के गोपालीचक में संचालित एसएनआर आउटसोर्सिंग में आंदोलन करने गया हुआ था। प्रशासनिक सख्ती के कारण आंदोलन विफल हो गया। वापस लौटने के क्रम में गोलू समर्थकों के साथ यूसीसी पैच में घुस गया। फायरिंग करते हुए लाठी डंडे व पत्थरबाजी कर दहशत फैला दिया। इससे गोधर लहरा मंदिर के समीप भगदड़ मच गई। आउटसोर्सिंग का भी काम बंद कर कंर्मी भाग गये। मौके पर पुलिस के पहुंचने के पहले सभी आरोपी भाग निकले थे।