- सलमान खान ने किया भव्य स्वागत
धनबाद। कोयला राजधानी के लिए यह गर्व का पल है जब 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के मशहूर लेखक ज़ीशान ने बिग बॉस सीजन 19 के मंच पर अपना जलवा बिखेरा। जीशान कादरी शो के दूसरे सदस्य बने जिन्होंने बिग बॉस के घर में कदम रखा।
यह भी पढ़ें:Bihar: पटना में उग्र भीड़ ने गाड़ियों में लगायी आग, मंत्री के काफिले पर पथराव, पुलिस ने की लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े

और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन
ग्रैंड प्रीमियर के दौरान मेजबान सलमान खान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।ज़ीशान अब बाकी प्रतिभागियों के साथ बिग बॉस के घर में एक ही छत के नीचे रहेंगे, जहां उन्हें अपने व्यक्तित्व, हुनर और खेल कौशल से दर्शकों का दिल जीतना होगा। जीशान की मौजूदगी ने न केवल धनबाद बल्कि पूरे झारखंड के लिए भी गर्व का अवसर बनाया है, क्योंकि उन्होंने अपनी लेखनी और रचनात्मकता से बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई है।

शो में बाकी प्रतिभागी भी अलग-अलग पृष्ठभूमियों से आए सेलिब्रिटी हैं, जो इस रोमांचक सफर में ज़ीशान के साथ रहेंगे। बिग बॉस का यह सीजन दर्शकों के लिए और भी मनोरंजक होने वाला है, क्योंकि अब कहानी कहने वाले ज़ीशान खुद रियलिटी शो की कहानी का हिस्सा बनने जा रहे हैं।