धनबाद। धनबाद-गया इंटरसिटी और गया-डेहरी-ऑन-सोन मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 15 सितंबर शिक्रवार से सासाराम तक चलेगी। दोनों ट्रेन धनबाद से खुलने के बाद गया-डेहरी होकर सासाराम तक जायेगी।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: एक्स DGP नीरज सिन्हा बने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन
ईसीआर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार के अनुसार धनबाद-गया इंटरसिटी 14 सितंबर तक धनबाद से गया होकर डेहरी-ऑन-सोन स्टेशन तक चली। अप-डाउन 13305/13306 धनबाद-गया-डेहरी-ऑन-सोन एक्सप्रेस को विस्तार कर सासाराम तक चलाया जायेगा। 15 सितंबर से यह प्रभावी हो जायेगा।
15 सितंबर से धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13305 धनबाद-डेहरी-ऑन सोन-सासाराम एक्सप्रेस धनबाद से 05.30 बजे खुलकर 11.32 बजे डेहरी-ऑन-सोन पहुंचेगी। इसके बाद यहां से 11.34 बजे खुलकर 11.48/11.50 बजे करवन्दिया स्टेशन पर रुकते हुए 12.45 बजे सासाराम पहुंचेगी। वापसी में 15 सितंबर को ही गाड़ी संख्या 13306 सासाराम-डेहरी-ऑन-सोन-धनबाद एक्सप्रेस, सासाराम से दिन के 15.25 बजे खुलकर 15.34/15.36 बजे करवन्दिया स्टेशन पर रुकते हुए 15.48 बजे डेहरी-ऑन-सोन पहुंचेगी। वहां से 15.50 बजे खुलकर 22.20 बजे धनबाद पहुंचेगी। धनबाद और डेहरी-ऑॅन-सोन के बीच गाड़ी संख्या 13305/13306 का समय और स्टॉपेज पूर्ववत रहेगा।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा