धनबाद। झारखंड में कोई भी लॉटरी के बिजनस पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। कोई लॉटरी का टिकट खरीद-बिक्रि नहीं कर सकता है। प्रतिबंध के बावजूद कोयलांचल में लॉटरी का धंधा जोरों पर चल रहा है। लॉटरी के चक्कर में पड़कर लोग अपनी गाढ़ी कमाई गंवा दे रहें है। इस कारण परिवार में क्लेश और मारपीट की घटनाएं घट रही है।
यह भी पढ़ें:बिहार में भी हारेगी BJP, ऑपरेशन सिंदूर को PM मोदी ने बनाया चुनावी हथकंडा: दीपंकर भट्टाचार्य
अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ लोगों का गुस्सा आज फुट पड़ा। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष बच्चों के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। रणधीर वर्मा चौक पर धरना भी दिया। आंदोलन कर रही महिला सबिता देवी ने कहा कि हमारी एक ही मांग है कि जिले में लॉटरी पूरी तरह से बंद होनी चाहिए। पवन झुनझुनवाला लॉटरी कारोबार का मुख्य सरगना है।अपने कई गुर्गों के द्वारा पूरे कोयलांचल में लॉटरी बिक्री कराने का काम कर रहें है।
दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग ज्यादा पैसे की लालच में पड़कर,हर दिन लॉटरी का टिकट खरीद रहे हैं।जिसके कारण हर दिन की आमदनी उसकी लॉटरी में चली जाती है। घरों में चूल्हा जलाने पर आफत है।बच्चे भूखे रह रहें है।ऐसे में हम प्रशाशन से मांग करते हैं कि लॉटरी पूरी तरह से बंद हो।
शमीम ने कहा कि अवैध लॉटरी पूरे जिले में बिक रही है।लॉटरी बंद हो इसके लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है।लॉटरी के कारण अपराध बढ़ रहा है।चोरी और छिनतई जैसी घटनाएं घट रही है।लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।पवन झुनझुन वाला द्वारा लॉटरी का कारोबार किया जा रहा है। वह झारखंड को लूटने में लगा हुआ है। प्रशासन से मांग करते हैं लॉटरी पूरी तरह से बंद करें। धनबाद ही नहीं पूरे झारखंड में लॉटरी पर रोक लगाने की जरूरत है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा