होम /
झारखंड / Dhanbad : रेलवे ट्रैक पर JCB फंसा, ड्राइवर ने सूझबूझ से ट्रेन रोक लिया, टला हादसा
Dhanbad : रेलवे ट्रैक पर JCB फंसा, ड्राइवर ने सूझबूझ से ट्रेन रोक लिया, टला हादसा
धनबाद रेल डिवीजन के गोमो एवं मतारी स्टेशन के मध्य स्थित रामाकुंडा हाल्ट के समीप शनिवार की दिन के तीन बजे एक JCB मशीन को रेलवे लाईन क्रॉस करवाने के क्रम में मशीन ट्रैक के बीच फंस गई। इसी दौरान गोमो की ओर से एक मालगाड़ी ट्रेन उसी ट्रैक पर आ पहुंची। संयोग रहा कि ड्राइवर की तात्परता व सूझबूझ के कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन के ड्राइवर ने मालगाड़ी ट्रेन को रोक लिया। इस तरह रामाकुंडा में एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गयी।
धनबाद। धनबाद रेल डिवीजन के गोमो एवं मतारी स्टेशन के मध्य स्थित रामाकुंडा हाल्ट के समीप शनिवार की दिन के तीन बजे एक JCB मशीन को रेलवे लाईन क्रॉस करवाने के क्रम में मशीन ट्रैक के बीच फंस गई। इसी दौरान गोमो की ओर से एक मालगाड़ी ट्रेन उसी ट्रैक पर आ पहुंची। संयोग रहा कि ड्राइवर की तात्परता व सूझबूझ के कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन के ड्राइवर ने मालगाड़ी ट्रेन को रोक लिया। इस तरह रामाकुंडा में एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गयी।
ADVERTISEMENT
यह भी पढ़ें:Bihar: जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनका इतिहास, कृष्णैया केस में अधिकारी संगठनों की चुप्पी आश्चर्यजनक: सुशील मोदी बताया जाता है कि घटना के बाद ट्रेन ड्राइवर ने ताल्काल इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ गोमो एवं पीडब्ल्यूआई विभाग के अफसर व स्टाफ मौके पर पहुंचे। तब तक जेसीबी को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया था। आरपीएफ ने जेसीबी एवं ड्राइवर को कस्टडी में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। रामाकुंडा से खरियो के बीच रोड निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान जेसीबी मशीन को रामाकुंडा से खरियो रेलवे लाइन पार कर लाया जा रहा था। इसी क्रम में जेसीबी रेलवे ट्रेक पर फस गया। जेसीबी को उसका खलासी चूलबुल कुमार चला रहा था।
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।