Advertisement

धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज से एक व्यक्ति ने शनिवार को छलांग लगा दी। वह मालगाड़ी के आगे कूद गया, जिससे वो ओवरहेड तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। जख्मी प्रमोद अग्रवाल (48) धनसार के कांटा घर महावीर स्थान के पास रहता है। उसके भाई पवन अग्रवाल ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़े:Bihar: सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी में किसान के घर भीषण डकैती, क्रिमिनलों ने कैश समेत 10 लाख के ज्वेलरी लूटे

प्रमोद को घायल अवस्था में शख्स को हॉस्पिटल मेों एडमिट करवाया गया है। जख्मी के पास मिले आधार कार्ड से पता चला उसका नाम प्रमोद अग्रवाल है। फुटओवर ब्रिज से नीचे कूदने वाला प्रमोद पहले ओवरहेड तार के ऊपर गिरा। फिर हाईटेंशन तार के जोरदार झटके से मालगाड़ी के ऊपर गिर गया। उसे छलांग लगाते देख प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरपीएफ को सूचना दी गई। सूचना पर ऑनड्यूटी आरपीएफ जवान शशि कुमार संतोष और स्टेशन के स्टाफ पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म तीन और चार के बीच लूप लाइन में लगी मालगाड़ी के एक वैगन के ऊपर बुरी तरह जख्मी हालत में पड़े व्यक्ति को उठाकर हॉस्पिटल पहुंचाय गया।