Advertisement

धनबाद। तोपचांची ब्लॉक साहोबहियार में पेमिया ऋषिकेश इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी कॉलेज कैंपस में पेमिया ऋषिकेश इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग का भूमि पूजन किया गया। लेबर मिनिस्टर सत्यानंद भोक्ता व टुंडी एमएलए मथुरा प्रसाद महतो ने संयु्कत रुप से भूमि पूजन किया। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Gangs of Wasseypur Dhanbad: गैंगस्टर प्रिंस खान का शूटर अफजल अंसारी अरेस्ट, चार मामलों में है वांटेड

मौके पर मिनिस्टर व एमएलए व अन्य अतिथियों ने कॉलेज कैंपस में पौधरोपण किया। मिनिस्टर सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि कन्या दान व ज्ञान दान को महादान बताया गया है। एमएलए मथुरा प्रसाद महतो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज और स्कूल खोलकर शिक्षा का महादान कर रहे हैं।

समारोह में बीसीसीएल के जीएमपी विद्युत शाह, टाटा ग्रुप सिजुआ कोलियरी के चीफ मयंक शेखर, तोपचांची सीओ राकेश भूषण सिंह, तोपचांची बीडीओ राजेश एक्का, तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विवेक कुमार, अरुण कुमार, उत्तम कुमार, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, प्रतोष महतो, बंसत महतो, दिनेश महतो, राजकुमार महतो, प्रदीप महतो सहित अन्य उपस्थित थे।