Advertisement

धनबाद। डीसी सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन के निर्देश पर कोयला, बालू सहित अन्य खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण तथा परिवहन के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन रेड ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़े:Dhanbad: सीसी हाजरा मेमोरियल हॉस्पिटल को बंद करने का आदेश, हेल्थ डिपार्टमेंट ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

इसी कड़ी में मंगलवार शाम जिला खनन टास्क फोर्स ने कतरास पुलिस स्टेशन एरिया के श्यामडीह मोड़ में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया। इसकी जानकारी देते हुए एसडीएमउदय रजक ने बताया कि डीसी के निर्देशानुसार आज संध्या कतरास के श्यामडीह मोड़ में जिला खनन टास्क फोर्स ने माइनिंग इंस्पेक्टर विनोद कुमार प्रमाणिक तथा सीओ पुटकी के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया।

 इस क्रम में श्यामडीह मोड़ पर ट्रक संख्या जेएच 10 ए.वाई. 7159, जेएच 10 बी.एस. 9703, जेएच 10 सी.पी. 9970, जेएच 10 ए.एस. 9703, जेएच 10 सी.टी. 8725 एवं ट्रक संख्या जेएच 10 बी.के. 3426 पर लदा लगभग 25 - 25 टन से अधिक अवैध कोयला पाया गया। जब इन ट्रकों की जांच की गई तो इनके पास कोयला से संबंधित कोई भी वैध कागजात या परिवहन चालान इत्यादि नहीं मिला। सभी ट्रक को कतरास पुलिस स्टेशन भेजा गया है। ट्रक के चालक, मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी है। एसडीएम ने बताया कि कोयला के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी जारी है।