Advertisement
  • चार फरवरी को नामांकन की अंतिम तिथि

धनबाद (Threesocieties.com Desk)। धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान मेयर पद के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन की अंतिम तिथि 4 फरवरी निर्धारित है, ऐसे में आने वाले दिनों में सियासी हलचल और तेज होने की संभावना है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: Dhanbad Nagar Nigam Chunav 2026: चुनाव से पहले BJP को झटका, पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल झामुमो में शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर आलम अंसारी और रवि चौधरी, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से डॉ. नीलम मिश्रा ने भी मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। नामांकन की प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो एवं विशाल कुमार पांडेय की उपस्थिति में पूरी की गई।

 मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवार

मेयर पद हेतु नामांकन दाखिल करने वालों में शामिल हैं—

लक्ष्मी देवी

रवि चौधरी

कृष्ण चंद्र सिंह राज

शमशेर आलम अंसारी

दिलीप कुमार

विनोद कुमार सिंह

डॉ. नीलम मिश्रा

डॉ. सुशील कुमार

प्रकाश कुमार

मोहम्मद जावेद इकबाल

रवि बुंदेला

भाजपा का ऐलान: संजीव अग्रवाल को समर्थन

भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद के लिए संजीव अग्रवाल को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। इस संबंध में भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने विधिवत घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी संगठन से जुड़े अन्य प्रत्याशी भी संजीव अग्रवाल के समर्थन में चुनाव मैदान में उतरेंगे।

30 से अधिक वार्ड पार्षदों ने किया नॉमिनेशन

नगर निकाय चुनाव में सोमवार को 30 से अधिक वार्ड पार्षदों ने निर्वाची पदाधिकारी के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड संख्या सात में मोहम्मद जलालुद्दीन अंसारी, वार्ड संख्या 10 में सुंदरी देवी, वार्ड संख्या 21 में उर्मिला मंडल, वार्ड संख्या 17 राजा मोहम्मद खुर्शीद अंसारी तथा निखत परवीन, वार्ड संख्या 29 में भारत कुमार दत्ता सहित चार ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड संख्या 1 से 5 में 6, वार्ड संख्या 26 में एक, वार्ड संख्या 27 में एक, वार्ड संख्या 29 में 4, वार्ड संख्या 30 में एक, वार्ड संख्या 33 में एक, वार्ड संख्या 47 में दो, वार्ड संख्या 48 में एक, वार्ड संख्या 49 में एक, वार्ड संख्या 50 में दो, वार्ड संख्या 51 में एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।