धनबाद नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 33 से मेनका सिंह की रिकॉर्ड जीत, 4071 वोटों से रची इतिहास
धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 33 से मेनका सिंह ने 4071 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। उनकी इस जीत के बाद डिप्टी मेयर पद की दावेदारी भी तेज हो गई है।
- डिप्टी मेयर की दावेदारी करेंगी मेनका सिंह
धनबाद (Threesocieties.com Desk): धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड संख्या 33 से मेनका सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। मेनका सिंह ने न केवल अपने वार्ड में जीत हासिल की, बल्कि पूरे नगर निगम के 55 वार्डों में सबसे अधिक 4071 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त कर रिकॉर्ड कायम किया।
यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2026: चंद्र ग्रहण-भद्रा का डबल असर! जानिए कब जलाएं होलिका, नहीं तो हो सकती है अशुभता

मेनका सिंह को कुल 5046 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी किरण पांडेय को मात्र 980 वोटों से संतोष करना पड़ा। इतनी बड़ी जीत ने मेनका सिंह को नगर राजनीति में एक मजबूत और प्रभावशाली चेहरा बना दिया है।
रिकॉर्ड जीत से बढ़ा कद
धनबाद नगर निगम के चुनावी इतिहास में यह जीत सबसे बड़ी मानी जा रही है। 4071 वोटों का अंतर यह दर्शाता है कि मेनका सिंह को जनता का व्यापक समर्थन मिला। स्थानीय मुद्दों पर उनकी पकड़ और क्षेत्र में सक्रियता ने उन्हें यह बड़ी सफलता दिलाई।
राजनीतिक पृष्ठभूमि और पकड़
मेनका सिंह पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। वे अमरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की वाइफ व अभिषेक सिंह उर्फ ढ़ोलक सिंह का भाभी हैं। जिनका स्थानीय वार्ड पार्षदों और राजनीतिक नेटवर्क में मजबूत प्रभाव है। यही कारण है कि उनकी जीत को सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि एक मजबूत राजनीतिक नेटवर्क की जीत के रूप में भी देखा जा रहा है। अमरेंद्र सिंह भी पहले पार्षद रह चुके हैं।

डिप्टी मेयर पद पर नजर
चुनावी जीत के बाद अब चर्चाएं तेज हो गई हैं कि मेनका सिंह डिप्टी मेयर पद के लिए दावेदारी पेश कर सकती हैं। उनकी रिकॉर्ड जीत और मजबूत समर्थन को देखते हुए यह संभावना और भी प्रबल मानी जा रही है।
स्थानीय समीकरणों पर असर
मेनका सिंह की इस जीत से नगर निगम के भीतर सत्ता संतुलन पर भी असर पड़ सकता है। वार्ड पार्षदों के साथ उनके बेहतर संबंध उन्हें आगे की राजनीति में मजबूत स्थिति दे सकते हैं।






