- अब शिकायत के लिए दफ्तर के चक्कर खत्म
धनबाद (Threesocieties.com Desk): झारखंड के धनबाद नगर निगम ने शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक नई और डिजिटल पहल शुरू की है। “आपकी शिकायत, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत अब लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दोहरी नागरिकता मामले में FIR दर्ज करने का आदेश
और भी पढ़ें
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान

मेयर संजीव सिंह ने इस पहल की जानकारी अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए साझा करते हुए कहा कि नगर निगम का उद्देश्य सिर्फ शिकायत लेना नहीं, बल्कि समयबद्ध और प्रभावी समाधान देना है।

QR कोड और वेबसाइट से करें शिकायत
अब नागरिकों को किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। QR कोड स्कैन कर सीधे शिकायत दर्ज करें। वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। सफाई, जलापूर्ति, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट समेत सभी समस्याएं शामिल है।
टोल-फ्री नंबर पर भी मिलेगी सुविधा
नगर निगम ने एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है:
???? 1800 890 4160
इस नंबर पर कॉल कर भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
समयबद्ध समाधान पर फोकस
मेयर संजीव सिंह ने कहा कि यह पहल सिर्फ शिकायत दर्ज करने तक सीमित नहीं है। हर शिकायत का त्वरित और प्रभावी समाधान देना प्राथमिकता है। उन्होंने धनबादवासियों से अपील की- “आइए, मिलकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाएं।”
स्मार्ट सिटी की दिशा में बड़ा कदम
यह पहल धनबाद को स्मार्ट और डिजिटल शहर बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों को राहत मिलेगी।