धनबाद। जिले के कुमारधुबी ओपी एरिया अंतर्गत शिवलीबाड़ी अली मुहल्ला में एक क्रिमिनल चंगलू अंसारी अपने पड़ोसी ने पड़ोसी राजू अंसारी (24) का मर्डर कर दिया है। आरोपी ने पड़ोसी के पेट और गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर जान ले लिया है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: मोबाइल टावर गिरा, आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे लोग
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
कई क्रिमिनल केस में वांछित चंगलू अंसारी ने पड़ोसी राजू अंसारी को शनिवार को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल राजू को लोकल प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि राजू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। मृतक राजू की मां और उसकी बीवी की वाइफ ने बताया कि आरोपी चंगलू खिड़की से घर के अंदर ताक-झांक करता था। इसी की कंपलेन लेकर राजू चंगलू के घर पर पहुंचा। उसने चंगलू को घर के अंदर ताक-झांक करने से मना किया। राजू के मनाही से आक्रोशित चंगलू ने चाकू निकाला और राजू के पेट और गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे जख्मी होकर राजू वहीं गिर पड़ा और बेहोश हो गया। चाकू के वार से उसकी अंतड़ी बाहर निकल गई थी।
वारदात को अंजाम देकर चंगलू मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार , कुमारधुबी, गलफरबाड़ी और मैथन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।