Advertisement

धनबाद। डीसी सह जिला दंडाधिकारी संदीप सिंह ने होली के त्यौहार के दौरान जिले के सभी अफसरों को हेडक्वार्टर नहीं छोड़ने का आदेश दिया है। होली का त्योहार सात एवं आठ मार्च 2023 को मनाया जाना है।

ADVERTISEMENT

 यह भी पढ़ें: Jamshedpur में Love Jihad, शब्बीर ने समीर कुमार बन हिंदू लड़की को फंसाया, अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल

 होली त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था, लोक शांति, विशेष सतर्कता व विधि व्यवस्था की स्तिथि पर सतत निगरानी रखने के लिए जिला स्तर से संयुक्त आदेश निर्गत किया जायेगा। बड़ी संख्या में दंडाधिकारी के सात पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर की जाती है। इसलिए होली की छुट्टी के दौरान कोई भी अफसर या पर्यवेक्षक अवकाश अवधि में अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा किसी भी परिस्थिति में मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। विधि व्यवस्था के लिए जिन पदाधिकारी तथा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी वे आदेश के अनुसार अपने कर्तव्य स्थल पर समय पर योगदान देंगे।