Advertisement

 धनबाद। पहला कदम विशेष बच्चों की स्कूल की संचालिका अनीता अग्रवाल शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास,कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी जी से मुलाकात की। धनबाद के सर्किट हाउस में मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका देश की कोयला राजधानी में स्वागत किया।

ADVERTISEMENT

अनिता अग्रवाल ने स्कूल में अध्ययन कर रहे विशेष बच्चों के उज्जवल भविष्य को सवारने हेतु मार्ग में आ रहे समस्याओं पर चर्चा की। मिनिस्टर को स्कूल आने का आग्रह किया।  मंत्री जी स्कूल के संचालिका को नेक कार्य करने के लिए बधाई दी।  दिसम्बर के महीने में स्कूल आने व  स्कूल को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।  

www.pahelakadam.in