धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में राजगंज के डोमनपुर के पास एनएच पर शनिवार की तड़के भीषण रोड हादसा हुई है। कार एक्सीडेंट में धनबाद के दो प्रमुख बिजनमसैन के इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी है। मृतकों की पहचान साहिल कृष्णानी और अनमोल सिंह के रूप में हुई है। दोनों करीबी दोस्त थे।
यह भी पढ़ें : Jharkhand : रामगढ़ में इलिगल माइनिंग के दौरान चाल धंसी, चार लोगों की मौत, आधा दर्जन जख्मी

और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
साहिल कृष्णानी, धनबाद में प्रतिष्ठित रेमेंड्स शोरूम के मालिक विशाल कृष्णानी का इकलौता पुत्र था।जबकि अनमोल सिंह, मोटर पार्ट्स व्यवसाय से जुड़े हर्दियाल सिंह का बेटा था। दोनों युवक कोलकाता में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। शुक्रवार को ही धनबाद लौटे थे।
अनकंट्रोल होकर कार पलटने से हादसा,गाड़ी में फंसे दोनों युवक
बताया जाता है कि कोलकाता – दिल्ली सिक्स लेन पर बरवाअड्डा से राजगंज की ओर आ रही आई -20 कार (जेएच 10 सीटी – 0014) अचानक अनकंट्रोल हो गयी। कार बीच रोड पर लगभग दो-ढाई फीट तक पलटते हुए डिवाइडर से टकरा गयी। टक्कर के बाद कार एप्रोच रोड पर उल्टा जा गिरी। इस दौरान साहिल और अनमोल कार के ही अंदर फंसे हुए थे।
क्रेन की मदद से बाहर निकाली गयी बॉडी
घटना की सूचना पाकर राजगंज पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इसी बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी। लेकिन पुलिस बल ने राहत कार्य शुरू किया। लगभग आधा घंटा बाद एनएचएआई का क्रेन पहुंचा। रस्सी, रड, गैंता व बांस बल्ली के जरिए क्रेन की मदद से पहले गाड़ी को सीधा किया गया। कार का दरवाजा तोड़कर दोनों युवकों की बॉडी बाहर निकाला गया।