Advertisement
  • वायरलेस वॉकी टॉकी से लैस हुई पेट्रोलिंग पार्टी, सभी थाना व कंट्रोल रूम से होगा सीधा सम्पर्क
  • नये बैरियर से होगी जिले की नाकेबंदी, सभी इंट्री पॉइंट पर तैनात रहेगी पुलिस की विशेष टीम*
  • 12 करोड़ की लागत से जल्द ही जिले में लगाया जाएगा ट्रैफिक सिग्नल*

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के पुलिस लाइन में मंगलवार को City Hawksअभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान डीसी आदित्य रंजन, एसएशपी प्रभात कुमार व बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर City Hawks पेट्रोलिंग बाइक को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन से 50 City Hawks पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए रवाना किया गया। जल्द ही 20 नई बाइक को भी शामिल किया जायेगा।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Gangs of Wasseypur Dhanbad: प्रिंस खान के नौ गुर्गे आर्म्स के साथ अरेस्ट, पुलिस ने रोड पर करायी परेड

City Hawks पेट्रोलिंग बाइक चौबीस घंटे गशत करेगी। तीन शिफ्ट में संचालित इस पेट्रोलिंग बाइक पर एक पुलिस अफसरके साथ एक जवान की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही धनबाद पुलिस को अत्याधुनिक वॉकी टॉकी भी मुहैया कराया गया। City Hawks पर तैनात पदाधिकारी अब इस वॉकी टॉकी के जरिये पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सभी थाना से सीधे सम्पर्क मे रहेंगे। City Hawks पेट्रोलिंग बाइक सायरन, ब्लिंकर, जीपीएस से लैस है। विधि व्यवस्था संधारण व यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से नए बेरिकैडस भी पुलिस को मुहैया कराया गया। इसका इस्तेमाल जिले के सभी प्रवेश मार्ग के साथ विभिन्न व्यस्तम सड़कों पर किया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने बताया कि City Hawks का मुख्य उद्देश्य विधि व्यवस्था संधारण हेतु निरंतर पेट्रोलिंग करना है। City Hawks के जारिये असामाजिक तत्वों पर नज़र रखी जाएगी। किसी भी घटना, दुर्घटना एवं अन्य समस्या की सूचना के बाद टीम त्वरित मौक़े पर जाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। एसएसपी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने की दिशा में पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य के तहत जल्द ही 12 करोड़ की लागत से जिले के विभिन्न चौक चौराहो पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की दिशा में प्रयास जारी है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले में एक केंद्रीयकृत कंट्रोल रूम स्थापित की जायेगी जिसके जारिये विधि व्यवस्था के संधारण के साथ साथ सीसीटीवी के जरिये कंट्रोल रूम से जिले के विभिन्न मार्ग व गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नज़र रखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मौक़े पर रूपल एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी  रित्विक श्रीवास्तव, बीसीसीएल के डीपी  मुरली कृष्णन रमैया, डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती समेत अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। धनबाद की प्रशासनिक क्षमताओं को सशक्त, सुरक्षित और स्मार्ट करने की ओर बीसीसीएल की विशेष पहल।
बीसीसीएल द्वारा CSR के तहत धनबाद प्रशासन को 2.72 करोड़ का वित्तीय योगदान

1.  2.27 करोड़ से - 1000 बैरिकेड्स और 200 वायरलेस सेट की खरीद
2. 45 लाख से - 30 पेट्रोलिंग बाईक
इन संसाधनों से शहर में पुलिसिंग, आपातकालीन संचार और यातायात व्यवस्था को और भी मज़बूती मिलेगी।