धनबाद। BCCL ने बंद पड़ी गैर संचालित कोल माइंस से कोयला खनन के लिए एमडीओ मॉडल में रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर एमओयू किया है। इस क्रम में सफल टेंडर प्रक्रिया के तहत कतरास एरिया के सालनपुर एजीकेसी कोल माइंस के लिए नौ परसेंट रेवन्यू हिस्सेदारी के आधार पर 25 वर्षों की अवधि के लिए बीसीसीएल व मैसर्स आरके कोल माइन्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच एग्रीमेंट हुआ है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad : मनीष शर्मा का Ph.D हुआ पूरा, मिली डॉक्टरेट की उपाधि
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

सीएमडी समीरन दत्ता, डीटी उदय अनंत कावले ,डीपी मुरलीकृष्ण रमैया ,डीएफ आरके सहाय की उपस्थिति में कतरास एरिया के जडीएम एम एस धूत एवं मेसर्स आरके कोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रोजेक्ट हेड रवि अग्रवाल ने एग्रीमेंट पर साइन किए। सालनपुर एजीकेसी कोल माइंस से 1.4 मिलियन कोयला उत्पादन क्षमता के साथ कुल 25.70 मिलियन टन कोल प्रोडक्शन प्रस्तावित है। कंपनी के प्रतिनिधि को एग्रीमेंट दस्तावेज सौंपते हुए बीसीसीएल सीएमडी श्री दत्ता ने कहा कि आने वाले समय में एक एमडीओ मोड़ में रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर यह बीसीसीएल का पहला एग्रीमेंट है। आने वाले समय में एक नए स्वरूप में दिखाई देगा।

इस अवसर पर एन के भारती जीएम सीएमसी ,अंजनी कुमार जीएम सीएमसी ,जीएम नीरज कुमार, मैनेजर सीएमसी विक्रम कुमार और मैनेजर सीएमसी जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।