होम /
धनबाद / Dhanbad: राइस बिजनसमैन के स्टाफ से दिनदहाड़े 3.72 लाख रुपये की लूट
Dhanbad: राइस बिजनसमैन के स्टाफ से दिनदहाड़े 3.72 लाख रुपये की लूट
कोयला राजधानी धनबाद में टाउन पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत पॉलिटेक्निक रोड में क्रिमिनलों ने राइस बिजनसैन के स्टाफ से तीन लाख 72 हजार रुपये लूट लिये। बाइक सवार क्रिमिनलों विरोध जताने पर बिजनसमैन के साथ मारपीट करते हुए दिखा कर जान मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की।
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में टाउन पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत पॉलिटेक्निक रोड में क्रिमिनलों ने राइस बिजनसैन के स्टाफ से तीन लाख 72 हजार रुपये लूट लिये। बाइक सवार क्रिमिनलों विरोध जताने पर बिजनसमैन के साथ मारपीट करते हुए दिखा कर जान मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की।
ADVERTISEMENT
यह भी पढ़ें:Dhanbad: BCCL के स्वतंत्र निदेशक सामने ब्लॉक दो जीएम पर भड़के BJP MLA ढुल्लू महतो बिजनसमैन आशीष सिंह का स्टाफ गौतम कुमार भागा और जामाडोबा एरिया से तगादा कर बाइक से लौट रहा था। उसके पास 3,72,300 रुपये थे। गौतम जैसे ही पॉलिटेक्निक से आगे बढ़ा बइक सवार क्रिमिनलों उसकी बाइक रुकवा दिया। पिस्टल सटाकर रुपये का बैग छीन लिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। लूटपाट के बाद क्रिमिनल बारामुड़ी की ओर भाग निकले। गौतम ने अपने मालिक आशीष को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने धनबाद पुलिस स्टेशन की पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही धनबाद थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित से पूछताछ कर कई जगहों पर दबिश दी लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली है।
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।