धनबाद। पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने जिला पुलिस महकमा व पुलिस ऑफिस में ऑपरेशन क्लीन शुरु दिया गया है। पुलिसिंग को एक्टिव करते हुए कुंडली मारकर कुर्सी पर बैठे लोगों को हिलाया जाने लगा है।
यह भी पढ़ें: Dhanbad : एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस के अफसर व जवानों को दिया ब्रिफिंग

और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
एसएसपी प्रभात कुमार ने अनुशासान का डंडा चार दिन पूर्व धनसार थाना प्रभारी व ट्रैफिक थाना प्रभारी पर चलाया था। दोनों को लाइन क्लोज कर नये थानेदार की पोस्टिंग की गयी थी। अब पुलिस ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में एसएसपी की गाज गिरी है। अकाउंट सेक्शन के क्लर्क को इधर से उधर किया गया है। सीनियरिटी का ख्याल रखते हुए क्लर्को नये सिरे को कुर्सी दी गयी है। एक दशक से अधिक समय से जिला में जमे जूनयर क्लर्क समरजीत सिंह को हेड क्लर्क के पोस्ट से छुट्टी कर दी गयी है। सीनीयर क्लर्क सुदर्शन सिंह को हेड क्लर्क बनाया गया है। समरजीत सिंह के खिलाफ लगातार कंपलेन मिल रही थी। पूर्व में सिंडिकेट के तहत जूनियर होते ही समरजीत को हेड क्लर्क की कुर्सी पर बैठा दिया गया था।
पुलिस कप्तान प्रभात कुमार द्वारा पुलिस ऑफिस में किये गये ऑपरेशन क्लीन अभियान से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस लाइन से लेकर अन्य ऑफिस में कुंडली मार कुर्सी पर बैठे सिंडिकेट चला रहे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला पुलिस महकमें में पुलिस लाइन को लेकर विगत कई माह से पुलिस हेडक्वार्टर तक कंपलेन पहुंची थी। प्रशासनिक दृष्टिकोण से दर्जनों पुलिसकर्मियों का जिला पुलिस से बाहर ट्रांसफर किये जाने का मामला होई कोर्ट में चला गया है। मामले में सार्जेट मेजर की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। मेजर के खिलाफ पूर्व में गंभीर आरोप लगते रहे है। हालांकि नये कप्तान के आने के बाद पुलिस लाइन की व्यस्था में तेजी से सुधार हो रहा है।